Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा


नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने मंगलवार को कहा कि उनकी ब्लूमबर्ग के सह-संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग के साथ सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने, मजबूत शहरी अवसंरचना के निर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने मंगलवार को कहा कि उनकी ब्लूमबर्ग के सह-संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग के साथ सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने, मजबूत शहरी अवसंरचना के निर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में गौतम अडाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई और कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रति उनका विजन और प्रतिबद्धता उन्हें प्रेरित करती है।

अरबपति उद्योगपति ने अपने पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में माइक ब्लूमबर्ग से मिलकर खुशी हुई। वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने, मजबूत शहरी अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और सतत विकास पर बेहद सार्थक चर्चा हुई। जलवायु कार्रवाई के प्रति माइक का दृष्टिकोण और समर्पण लगातार प्रेरित करता है।"

वहीं, ब्लूमबर्ग ने ग्लोबल इकोनॉमी में भारत की बढ़ती भूमिका और इनोवेशन व आर्थिक अवसरों में इसके योगदान पर जोर दिया।

एक अलग पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें देश की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए भारत के कुछ बिजनेस और परोपकारी लीडर्स से बातचीत करने का मौका मिला।

ब्लूमबर्ग ने कहा, "दशकों से भारत में दूरदर्शी लोग ग्लोबल इनोवेशन और आर्थिक अवसरों के दायरे को बढ़ा रहे हैं। देश के कुछ सबसे महत्वाकांक्षी बिजनेस और परोपकारी लीडर्स के साथ बैठकर भविष्य के बारे में बात करना बहुत अच्छा रहा, क्योंकि भारत एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है।"

उन्होंने यह भी कहा कि बड़े ग्लोबल बदलावों के दौर में भारत दुनिया के प्रमुख ग्रोथ इंजन में से एक के तौर पर उभर रहा है। उन्होंने कहा, "दशकों से, भारत में दूरदर्शी लोग ग्लोबल इनोवेशन और आर्थिक अवसरों के दायरे को बढ़ा रहे हैं। देश के कुछ सबसे महत्वाकांक्षी बिजनेस और परोपकारी लीडर्स के साथ बैठकर भविष्य के बारे में बात करना बहुत अच्छा रहा, क्योंकि भारत एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है।"

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम ने दुनियाभर के बिजनेस और सरकारी लीडर्स को एक साथ लाया, ताकि वे संबंध बना सकें। ग्लोबल चुनौतियों का समाधान कर सकें और उभरते अवसरों को तलाश सकें।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-13 23:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News