Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गौतमबुद्ध नगर: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, प्रोसेस्ड फूड उत्पादों के 8 नमूने जांच को भेजे गए

गौतम बुद्ध नगर, 15 जून (आईएएनएस)। जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा जिले में विभिन्न खाद्य निर्माण इकाइयों पर लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रोसेस्ड फ्रूट एवं वेजिटेबल उत्पाद बनाने वाली कई इकाइयों पर छापेमारी कर कुल आठ खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करना और आम नागरिकों तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाना है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज ने सेक्टर-63 स्थित एसटीएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में निरीक्षण किया।

यहां से टोमेटो पेस्ट और मोमो सॉस के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह और रितु सक्सेना की संयुक्त टीम ने दादरी स्थित अरियाना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर मिक्स अचार, ग्रीन चिली अचार, ग्रीन चिली सॉस और इमली चटनी के एक-एक नमूने लिए।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने साइट-सी, सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित न्यूटी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से टोमेटो कैचअप और टोमेटो पेस्ट के नमूने एकत्र किए। इस प्रकार कुल आठ नमूनों को विधिवत संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी उत्पाद में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने कहा कि विभाग आगे भी इसी प्रकार सघन जांच अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जनपदवासियों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News