Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

Glasgow Commonwealth Games 2026: शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला ने जताई खुशी, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी बधाई


स्कॉटलैंड/नई दिल्ली. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला धनखड़ ने खुशी जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शर्मिला को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट किया, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला धनखड़ को बहुत-बहुत बधाई। पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बनकर आपने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आपकी यह कामयाबी युवा एथलीटों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। मैं कामना करता हूँ कि आने वाले समय में आप और भी कई उपलब्धियाँ हासिल करें।"

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ 57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने देश के लिए मेडल जीता है। मैं कड़ी मेहनत करती रहूंगी और मेडल जीतूंगी। आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अच्छी तैयारी करूंगी। मेडल जीतना मेरे लिए सपने जैसा लग रहा है। मैं चाहती हूं कि सभी एथेलिटक्स गोल्ड लाएं।"

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट किया, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला धनखड़ को बहुत-बहुत बधाई। पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बनकर आपने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आपकी यह कामयाबी युवा एथलीटों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। मैं कामना करती हूं कि आने वाले समय में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में कहा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ 57 इवेंट में गोल्ड जीतकर पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर शर्मिला धनखड़ को बहुत-बहुत बधाई। आपकी शानदार उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है और ये आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों को प्रेरित करेंगी। हम आपके उज्ज्वल भविष्य और आगे भी ऐसी ही सफलता और सम्मान पाने की कामना करते हैं।"

हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिला शॉटपुट की एफ 57 कैटेगरी में 9.81 मीटर शॉटपुट फेंक गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा की पैरा एथलीट शर्मिला को बधाई दी है। इसके साथ ही कहा है कि शर्मिला के प्रदर्शन ने देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर शार्मिला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनकर आपने नया इतिहास रचा है। आपका साहस, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित कर भारत का गौरव बढ़ाती रहें।"

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पोस्ट में कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के ग्लासगो में महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में शर्मिला ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत के गौरव में स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। पैरा एथलेटिक्स में कॉमनवेल्थ गेम्स का भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने नया इतिहास रच दिया। यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अथक परिश्रम की विजय है। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया।"

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर शार्मिला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनकर आपने नया इतिहास रचा है। आपका साहस, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित कर भारत का गौरव बढ़ाती रहें। "

Share:

Leave A Reviews

Related News