Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोलकीपर लिवाकोविच को साइन करने की तैयारी में बार्सिलोना


मैड्रिड, 25 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना तुर्की के क्लब फेनरबाचे से क्रोएशियाई गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच को साइन करने के करीब पहुंच गया है। लिवाकोविच मंगलवार को बार्सिलोना पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि वह बुधवार को अपना मेडिकल टेस्ट पूरा करने के बाद क्लब के साथ आधिकारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।

मैड्रिड, 25 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना तुर्की के क्लब फेनरबाचे से क्रोएशियाई गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच को साइन करने के करीब पहुंच गया है। लिवाकोविच मंगलवार को बार्सिलोना पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि वह बुधवार को अपना मेडिकल टेस्ट पूरा करने के बाद क्लब के साथ आधिकारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।

31 वर्षीय लिवाकोविच को अनुभवी गोलकीपर वोज्शिएक स्जेजनी के संभावित दीर्घकालिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। स्जेजनी का मौजूदा अनुबंध जून 2027 में समाप्त हो रहा है।

बार्सिलोना ने अभी यह तय नहीं किया है कि लिवाकोविच इस सीजन में फर्स्ट-टीम स्क्वाड के साथ रहेंगे या लोन पर जाएंगे। यह फैसला कुछ हद तक क्लब की फाइनेंशियल फेयर प्ले स्थिति पर निर्भर करेगा, और उनके संभावित डेस्टिनेशन में दिनामो जगरेब भी शामिल है।

लिवाकोविच का पिछला सीजन गिरोना में लोन पर अच्छा नहीं रहा था। जनवरी में गिरोना के तत्कालीन कोच मिशेल सांचेज के साथ अनबन के बाद उन्होंने क्लब छोड़ दिया था। मिशेल ने गोलकीपर पर कोपा डेल रे मैच में खेलने से इनकार करने का आरोप लगाया था, क्योंकि वे फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले रेगुलर खेलने के समय की तलाश में क्लब छोड़ना चाहते थे।

उम्मीद है कि बार्सिलोना लिवाकोविच के लिए लगभग 4 मिलियन यूरो का भुगतान करेगा, जो चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले हैं। लिवाकोविच ने क्रोएशिया के लिए 79 मैच खेले हैं और इस गर्मी की शुरुआत में वर्ल्ड कप के दौरान अपने देश के सभी चार मैचों में खेले थे।

इस बीच, बार्सिलोना को एक झटका लगा है। मिडफील्डर गावी घुटने की चोट के कारण गुरुवार को एथलेटिक क्लब के खिलाफ घरेलू ला लीगा मैच में खेलने पर संदेह में हैं, हालांकि टेस्ट से पता चला है कि समस्या गंभीर नहीं है।

स्पेन के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को रविवार को एल्चे के खिलाफ 5-0 की जीत के दौरान हाफटाइम से ठीक पहले अपने दाहिने घुटने पर चोट लगने के कारण बाहर होना पड़ा था। शुरुआत में इस चोट को लेकर चिंता हुई थी, क्योंकि गावी को पहले भी इसी घुटने में समस्या रही है। क्रूसिएट लिगामेंट फटने के कारण वे 2024 का ज्यादातर समय नहीं खेल सके थे। साल 2025 में उनके घुटने की की-होल सर्जरी हुई थी, जिससे वे और पांच महीने तक बाहर रहे थे। बार्सिलोना ने पुष्टि की कि सोमवार सुबह गावी के टेस्ट हुए, जिसमें लिगामेंट को और नुकसान होने की बात खारिज कर दी गई।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News