Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोल्फ: डब्ल्यूपीजी टूर के आठवें लेग में वाणी जीत की प्रबल दावेदार


बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते की विजेता अन्विता नरेंद्र विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 8वें लेग में हिस्सा नहीं लेंगी। हालांकि, बेंगलुरु गोल्फ क्लब में होने वाली इस प्रतियोगिता में 57 खिलाड़ियों का फील्ड अभी भी बहुत मजबूत है, जिनमें 12 एमेच्योर शामिल हैं।

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते की विजेता अन्विता नरेंद्र विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 8वें लेग में हिस्सा नहीं लेंगी। हालांकि, बेंगलुरु गोल्फ क्लब में होने वाली इस प्रतियोगिता में 57 खिलाड़ियों का फील्ड अभी भी बहुत मजबूत है, जिनमें 12 एमेच्योर शामिल हैं।

17 लाख रुपए की इनामी राशि वाले इस इवेंट में 2025 ऑर्डर ऑफ मेरिट विजेता वाणी कपूर शामिल हैं, जिन्हें बीते हफ्ते मैसूर में प्ले-ऑफ में हार का सामना करना पड़ा था। उनके साथ अनुभवी त्वेसा माली, रिद्धिमा दिलावरी, अमनदीप ड्राल, नेहा त्रिपाठी, विधात्री उर्स और सेहर अटवाल भी शामिल होंगी। वे इस हफ्ते जीत की प्रबल दावेदारों में से होंगी। इन सभी ने पहले भी जीत हासिल की है और वे खिताब जीतने की काबिलियत रखती हैं।

साल 2025 में पांच बार जीत हासिल करने वाली वाणी कपूर प्रबल दावेदार के तौर पर शुरुआत करेंगी, लेकिन कई युवा खिलाड़ी हमेशा एक बड़ी चुनौती पेश करती हैं।

मन्नत बरार, हीना कांग और जाह्नवी बख्शी जैसी नई पीढ़ी की खिलाड़ी खेल का पासा पलटने के लिए तैयार हैं। उनके साथ कई नए प्रोफेशनल भी हैं। भारत की सबसे होनहार एमेच्योर खिलाड़ियों में से शामिल, जारा आनंद और महरीन भाटिया भी इस हफ्ते खेलने वाली दर्जनभर खिलाड़ियों में शामिल हैं।

पिछले हफ्ते अन्विता ने दूसरे प्ले-ऑफ होल में स्टार वाणी कपूर को हराया, जबकि युवा एमेच्योर अनन्या सूद ने शुरुआती दौर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। रिया जाडोन भी तीसरे स्थान पर रहीं। लेडीज यूरोपियन टूर और एलईटी एक्सेस टूर में भी भारतीय महिला प्रोफेशनल खिलाड़ियों की बड़ी संख्या के कारण, महिला गोल्फ में खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ कई गुना बढ़ गई है।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बेहतरीन मेल से विमेंस प्रो गोल्फ टूर में एक मजबूत फील्ड और अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। करीब दो दशत पुराना यह टूर हर साल मजबूत होता जा रहा है।

पिछले हफ्ते, अन्विता ने दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और रोमांचक प्ले-ऑफ में जीत हासिल करते हुए जयाचामराजा वाडियार गोल्फ क्लब में विमेंस प्रो गोल्फ टूर के सातवें लेग में अपना दूसरा खिताब जीता। बेंगलुरु की युवा गोल्फर अन्विता ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए 'बैक-नाइन' में वापसी की और फिर रोमांचक प्ले-ऑफ के दूसरे होल में अनुभवी वाणी कपूर को हराया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News