Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोल्फ: जीव मिल्खा सिंह और ज्योति रंधावा ने सीनियर ओपन में कट हासिल किया


ग्लेनईगल्स (स्कॉटलैंड), 25 जुलाई (आईएएनएस)। पहले राउंड के बाद संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे जीव मिल्खा सिंह ने 'आईएसपीएस हांडा सीनियर ओपन' में उतार-चढ़ाव भरे दूसरे दौर के बावजूद कट हासिल कर लिया। ग्लेनईगल्स होटल में कठिन परिस्थितियों के बीच जीव ने दूसरे राउंड में 8-ओवर 78 का स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने पहले राउंड में बिना कोई बोगी किए शानदार 67 का स्कोर किया था।

ग्लेनईगल्स (स्कॉटलैंड), 25 जुलाई (आईएएनएस)। पहले राउंड के बाद संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे जीव मिल्खा सिंह ने 'आईएसपीएस हांडा सीनियर ओपन' में उतार-चढ़ाव भरे दूसरे दौर के बावजूद कट हासिल कर लिया। ग्लेनईगल्स होटल में कठिन परिस्थितियों के बीच जीव ने दूसरे राउंड में 8-ओवर 78 का स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने पहले राउंड में बिना कोई बोगी किए शानदार 67 का स्कोर किया था।

5 ओवर के कुल स्कोर के साथ जीव मिल्खा सिंह संयुक्त 69वें स्थान पर रहे, क्योंकि शीर्ष-70 और बराबरी पर रहने वाले खिलाड़ियों ने सप्ताहांत के राउंड के लिए क्वालीफाई किया। ज्योति रंधावा ने भी कट हासिल किया। पहले राउंड में 72 का स्कोर बनाने के बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 73 का स्कोर किया। इस तरह उनका कुल स्कोर भी 5-ओवर रहा और वह जीव मिल्खा सिंह के साथ टी-69 स्थान पर रहे।

यह एक ऐसा दिन था जब कोई भी खिलाड़ी बिना बोगी के नहीं खेल पाया। तेज हवाओं ने मैदान की परिस्थितियों को और मुश्किल बना दिया था। गुरुवार की तुलना में किंग्स कोर्स पर खेलना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था।

कैमरन पर्सी ने मुश्किल मौसम में शानदार 'बैक नाइन' (अंतिम नौ होल) में 33 का स्कोर करके आईएसपीएस हांडा सीनियर ओपन के वीकेंड राउंड में तीन-शॉट की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दूसरे दिन एक-शॉट की बढ़त के साथ शुरुआत की और दो-अंडर 68 के स्कोर के साथ अपनी बढ़त को अधिक मजबूत किया, जिससे वे नौ-अंडर पार पर पहुंच गए और अमेरिकी जेरी केली से तीन शॉट आगे हो गए।

केली ने भी 68 का स्कोर करके दिन का सबसे अच्छा राउंड खेला और छह-अंडर पर पहुंच गए। वे ओपन चैंपियन अर्नी एल्स और हेनरिक स्टेंसन और ऑस्ट्रिया के मार्कस ब्रायर से दो शॉट आगे रहे।

ऐसा लग रहा था कि पर्सी भी कोर्स की मुश्किलों का शिकार हो सकते हैं; पांचवें और आठवें होल पर बोगी के बाद नौवें होल पर बर्डी ने उनकी स्थिति संभाली। 13वें होल पर 'चिप-इन' ने उनके शानदार फिनिश की शुरुआत की और 14वें तथा आखिरी होल पर और बढ़त हासिल करके 52 वर्षीय खिलाड़ी ने लीडरबोर्ड पर शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया।

मई 2024 में 50 साल के होने के बाद से पर्सी ने अभी तक कोई सीनियर जीत हासिल नहीं की है, लेकिन उन्होंने चैंपियंस टूर पर सभी 81 टूर्नामेंट्स में कट पार किया है और 2025 में इस इवेंट, सीनियर पीजीए चैंपियनशिप और यूएस सीनियर ओपन में टॉप-10 में जगह बनाई है।

फ्रांस के लियोनेल एलेक्जेंडर और अमेरिका के मैट गोगेल 'थ्री अंडर' पर थे। वे 2023 सीनियर ओपन चैंपियन एलेक्स सेजका, 1993 राइडर कप खिलाड़ी पीटर बेकर, साउथ अफ्रीका के डैरेन फिचार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया के माइकल राइट और अमेरिका के टैगार्ट राइडिंग्स और टॉम पेनराइस जूनियर से एक शॉट आगे थे। कुल मिलाकर सिर्फ 16 खिलाड़ी ही 'अंडर पार' स्कोर कर पाए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News