Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

‘गोंधल’ की ऑस्कर एंट्री से गदगद सुभाष घई, अपनी स्टूडेंट इशिता की फिल्म देखने की अपील


मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मराठी फिल्म 'गोंधल' को 99वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2027 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। इस खुशी के मौके पर निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मराठी फिल्म 'गोंधल' को 99वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2027 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। इस खुशी के मौके पर निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ पूरी टीम की सराहना की, बल्कि यह भी बताया कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री इशिता देशभुख ने मोनरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले उनके एक्टिंग संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में अभिनय कला सीखी थी।

सुभाष घई ने अपनी स्टूडेंट इशिता देशमुख पर गर्व जताते हुए लिखा, "आज व्हिसलिंग वुड्स को अपनी एक स्टूडेंट इशिता देशमुख पर गर्व है। इशिता व्हिसलिंग वुड्स एक्टर स्टूडियो की पूर्व छात्रा हैं और उनकी मराठी फिल्म 'गोंधल' को इस साल ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है।"

निर्देशक ने फिल्म के डायरेक्टर संतोष दावखर समेत पूरी टीम के काम की सराहना की। साथ ही सभी को फिल्म देखने की अपील की। सुभाष घई ने लिखा, "मैं फिल्म 'गोंधल' के शानदार डायरेक्टर और राइटर संतोष दावखर और लीड एक्ट्रेस इशिता देशमुख को उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दिल से बधाई देता हूं, ये फिल्म हम सभी को जरूर देखनी चाहिए।"

सुभाष घई ने इशिता देशभुख के पिछले कामों को देखते हुए लिखा, "इशिता ने पिछले साल दूरदर्शन के टीवी सीरियल ड्रामा 'जानकी' में 208 एपिसोड तक लीड रोल निभाया था, जिसे मुक्ता आर्ट्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इशिता ने इस साल की शुरुआत में फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू का खिताब भी जीता था। हम पूरी टीम 'गोंधल' और इशिता को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।"

मराठी फिल्म 'गोंधल' का निर्देशन और लेखन संतोष डावखर ने किया है। इसमें इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम, सुरेश विश्वकर्मा और निषाद भोईर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है और रातभर चलने वाले पारंपरिक 'गोंधल' अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धोखे, रिश्तों के तनाव और हत्या की साजिश जैसे रहस्यों को उजागर करती है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-09-19 11:55:07

Share:

Leave A Reviews

Related News