Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोरखपुर: पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के बाद पहली बार घर पहुंचे विशाल, हुआ जोरदार स्वागत

गोरखपुर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए इन दिनों गेट पास के रूप में देखा जाता है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कहीं न कहीं खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार बनाता है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के विशाल निषाद ने भी कड़ी मेहनत करते हुए आईपीएल का कांट्रैक्ट हासिल किया है।

विशाल निषाद को आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने पिछले साल हुई नीलामी में 30 लाख में खरीदा था। आईपीएल का कांट्रैक्ट हासिल करने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे विशाल का भव्य स्वागत किया गया। अपने घर में हुए स्वागत से विशाल बेहद खुश नजर आए।

मीडिया से बात करते हुए विशाल ने कहा, "पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के बाद अच्छा लग रहा है। खासकर, घर आने के बाद जिस तरह लोगों ने मेरा स्वागत किया है, उससे अभिभूत हूं।"

पंजाब किंग्स तक पहुंचने के अपने सफर के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि इसके पीछे कड़ी मेहनत है। सुबह-शाम मैं कड़ी मेहनत करता हूं। क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने और गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, और भारत का नाम रोशन करने के उद्देश्य से शुरू से ही मैं कड़ी मेहनत करता हूं। इसका शुरुआती फल शायद मुझे अभी मिला है।

अपने हीरो के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि हालांकि मैं गेंदबाज हूं, लेकिन विराट कोहली को अपना हीरो मानता हूं। मैं भी उनकी तरह बनना चाहता हूं। अगर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो आगे बढ़ सकता हूं।

विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय कल्याण सिंह को देते हुए कहा कि इन्होंने हमेशा मुझे सही और गलत का अंतर समझाया और हमेशा मेरा सहयोग किया।

युवा क्रिकेटर ने कहा कि किसी भी फील्ड में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, चाहे खेल का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र। मैं सभी युवाओं को उनके क्षेत्र में कड़ी मेहनत की सलाह दूंगा।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News