Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोवा नौकरी घोटाले का मास्टरमाइंड फरार, मुख्य आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी


पणजी, 12 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के चर्चित फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजित त्रिविक्रम कामत शंखवालकर के खिलाफ पणजी पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस का आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के फर्जी हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की।

पणजी, 12 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के चर्चित फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजित त्रिविक्रम कामत शंखवालकर के खिलाफ पणजी पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस का आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के फर्जी हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की।

पुलिस के मुताबिक, तलईगांव निवासी 46 वर्षीय अजित शंखवालकर के खिलाफ पणजी पुलिस थाने में मामला दर्ज है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

मामला 9 अक्टूबर को सामने आया था, जब मनोज तालेकर नामक व्यक्ति पणजी स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में खुद को अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बताकर पदभार ग्रहण करने पहुंचा। उसके पास मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के फर्जी हस्ताक्षर वाला नियुक्ति पत्र था। जांच में खुलासा हुआ कि यह नियुक्ति पत्र आरोपी अजित शंखवालकर के जरिए हासिल किया गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने तालेकर परिवार से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 1.32 करोड़ रुपए की ठगी की। आरोप है कि मनोज तालेकर से एक सरकारी पद दिलाने के लिए लाखों रुपए लिए गए, जबकि उसकी बहन को भी उच्च पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर रकम वसूली गई।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी खुद को पुलिस सब-इंस्पेक्टर बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था। वह नौकरी के इच्छुक लोगों को नेताओं और सरकारी कार्यालयों तक ले जाता था ताकि उन पर भरोसा कायम किया जा सके, हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि वह वास्तव में एक वाइन शॉप का संचालन करता है।

इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली शिकायत आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त संकेत सखारदांडे की ओर से दर्ज कराई गई, जबकि दूसरी शिकायत मनोज तालेकर के पिता गोविंद तालेकर ने दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 8 अक्टूबर से फरार है और उसके महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग क्षेत्र में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने मामले में पुलिस कार्रवाई में कथित देरी को लेकर सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। पणजी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। मामले की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-11-12 18:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News