Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोवा शिपयार्ड में 31 ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन जारी, 28 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका


पणजी, 14 सितंबर (आईएएनएस)। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने संविदा के आधार पर ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के विभिन्न 31 पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पणजी, 14 सितंबर (आईएएनएस)। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने संविदा के आधार पर ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के विभिन्न 31 पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

गोवा शिपयार्ड की ओर से जारी 31 रिक्तियों में ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - मैकेनिकल के 9, ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - इलेक्ट्रिकल के 12, ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - इलेक्ट्रॉनिक्स के 5, ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - फाइनेंस का 1 और ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - नेवल आर्किटेक्चर के 4 पद शामिल हैं।

ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार 4 वर्षीय फुल-टाइम रेगुलर बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग), ग्रेजुएट और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट/इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया/आईसीएमए से क्वालिफाइड कॉस्ट अकाउंटेंट या फाइनेंस में 2 वर्ष का पीजी डिप्लोमा/पीजी डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और समूह चर्चा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 35,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, जीएसएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस/जीएसएल एडवांस ट्रेनी (मौजूदा या पूर्व)/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि गोवा शिपयार्ड की ओर से यह नियुक्ति शुरू में 2 वर्ष के लिए होगी, जिसे एक वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-09-14 21:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News