Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्रेटर नोएडा: बच्ची की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद अस्पताल में मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल (लीड-1)


ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 0.32 बोर की अवैध पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 0.32 बोर की अवैध पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है और उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मृत आरोपी की पहचान बलराज पुत्र खेमचंद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम तिलपता, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला था और वर्तमान में हल्द्वानी गांव, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने बच्ची की हत्या की घटना की जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्ची की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू उसने डी पार्क चौकी के पास स्थित ग्रीन बेल्ट में झाड़ियों के बीच छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर चाकू बरामद करने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंची।

आरोपी ने पुलिस को झाड़ियों के पास ले जाकर वहां छिपाया गया चाकू बरामद कराया। पुलिस के मुताबिक, चाकू बरामद होने के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। वह गाड़ी से उतरने के बाद कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों की ओर गया और वहां पहले से छिपाकर रखी गई 0.32 बोर की पिस्टल निकाल ली। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आरोपी की गोलीबारी में थाना ईकोटेक-3 में तैनात हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल हेड कांस्टेबल रवि कुमार और आरोपी बलराज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आरोपी बलराज को मृत घोषित कर दिया।

घायल हेड कांस्टेबल रवि कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृत आरोपी के कब्जे से एक अवैध 0.32 बोर पिस्टल, तीन खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही मुठभेड़ और बच्ची की हत्या से जुड़े मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बच्ची की हत्या की घटना के बाद से ही इलाके में तनाव और दहशत का माहौल था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News