Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्रेटर नोएडा: डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस से 20 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से दिल्ली भेजी जा रही थी खेप


ग्रेटर नोएडा, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बादलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम धूममानिकपुर स्थित एक डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस से करीब 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। गांजा दो अलग-अलग पैकेटों में रखा हुआ था।

ग्रेटर नोएडा, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बादलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम धूममानिकपुर स्थित एक डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस से करीब 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। गांजा दो अलग-अलग पैकेटों में रखा हुआ था।

बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना बादलपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम धूममानिकपुर स्थित डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस में मादक पदार्थ की खेप रखी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान वेयरहाउस से दो संदिग्ध पैकेट बरामद हुए।

पैकेटों के अंदर अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका के चलते पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने दोनों पैकेटों की स्कैनिंग की। जांच के दौरान दोनों पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पैकेटों को अपने कब्जे में ले लिया।

बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 20 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस खेप को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला कि गांजे की यह खेप ओडिशा से बुक की गई थी और इसे दिल्ली भेजा जाना था। ऐसे में पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मादक पदार्थ की बुकिंग किस व्यक्ति ने कराई थी और इसे दिल्ली में किस पते पर पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस तक गांजे के ये पैकेट किस माध्यम से पहुंचे और इनके परिवहन तथा डिलीवरी की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही। ओडिशा से दिल्ली तक मादक पदार्थ की खेप भेजे जाने के मामले में पुलिस बुकिंग से संबंधित जानकारियां जुटाकर तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल बादलपुर थाना पुलिस ने बरामद करीब 20 किलोग्राम गांजे को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस तस्करी में शामिल लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की आशंका भी सामने आई है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस अब गांजे की बुकिंग कराने वाले व्यक्ति, भेजने वाले और दिल्ली में इसकी डिलीवरी लेने वाले तक पहुंचना है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएसएच

Date & Time : 2026-11-13 19:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News