Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्रेटर नोएडा: हत्याकांड में पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ग्रेटर नोएडा, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 3 नवंबर की है, जब पीड़ित के अनुसार उसका छोटा भाई गौरव अपने मित्र लव कुमार के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल, तिगरी के पास बने मकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपियों में शामिल सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर, निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली, अपने साथियों के साथ कार में आए।

आरोपियों ने गौरव के मित्र लव कुमार को जबरन ले जाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब गौरव अपने मित्र को बचाने आगे बढ़ा तो आरोपी सचिन ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो गौरव के पैर में लगी।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लव कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि गौरव का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शनिवार को आरोपियों की तलाश में दबिश दी और चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते पर नर्सरी के पास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पंकज वाल्मीकि निवासी खेरली हाफिजपुर, थाना दनकौर; संजय, निवासी जीडीए कॉलोनी, गौर सिटी-2; नितिश भाटी उर्फ जादू, निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली; अभिषेक भाटी, निवासी ग्राम चक्रसैनपुर, दादरी; और रितिक भाटी, निवासी ग्राम चक्रसैनपुर, दादरी शामिल हैं।

फिलहाल, जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पंकज वाल्मीकि का आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और दनकौर थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडागर्दी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य अभियुक्त सचिन गुर्जर व अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News