Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में, कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों की करेंगे समीक्षा


अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित 2036 ओलंपिक गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह गुजरात के उनके एक दिवसीय दौरे का हिस्सा है, जिसमें खेल, शिक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, स्थानीय विकास और जनसंपर्क से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं।

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित 2036 ओलंपिक गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह गुजरात के उनके एक दिवसीय दौरे का हिस्सा है, जिसमें खेल, शिक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, स्थानीय विकास और जनसंपर्क से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह की गुजरात यात्रा अमरेली जिले से शुरू होगी, जहां वे दुधाला के पंचगंगा तीर्थ में नवनिर्मित 'हेत नी हवेली' झील का उद्घाटन करेंगे। इस झील का निर्माण हरिकृष्णा फाउंडेशन की ओर से किया गया है। इसके बाद अमित शाह अहमदाबाद जाएंगे, जहां वे शाहीबाग इलाके में स्थित सर्किट हाउस एनेक्स में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब शहर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और भारत ने अहमदाबाद को केंद्र में रखकर 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। केंद्रीय मंत्री पहले भी इन दो बड़े खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

मई में अमित शाह ने अहमदाबाद में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

यह समीक्षा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अहमदाबाद के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित है, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का निर्माण कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलों में भागीदारी और अन्य सुविधाओं के आकलन के बाद भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार दिए गए थे।

अपने दौरे के दौरान, अमित शाह आश्रम रोड पर प्रांजिवन विद्यार्थी भवन में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। गुजरात के राज्यपाल और गुजरात विद्यापीठ के चांसलर आचार्य देवव्रत दीक्षांत समारोह का भाषण देंगे।

सात संकायों के 18 विभागों से कुल 900 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। स्नातक होने वाले छात्रों के ग्रुप में 184 स्नातक छात्र, 400 स्नातकोत्तर छात्र, 232 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित छात्र, 21 स्नातकोत्तर डिप्लोमा धारक और 63 एमफिल/पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। कुल स्नातकों में से 441 महिलाएं और 459 पुरुष हैं, जबकि समारोह में 559 स्नातकों के शामिल होने की उम्मीद है। बारह छात्रों को मंदिर और ध्वज पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन के कार्यक्रमों का समापन शाम 6.15 बजे घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में 'लोक दरबार' के साथ करेंगे। यह 'लोक दरबार' कार्यक्रम बोपल पंचायत रोड पर स्थित बीकेएम स्कूल रखा गया है। यहां अमित शाह आम लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News