Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें


चेन्नई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर सौंदर्या रजनीकांत ने मंगलवार को ग्रीस में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए सुपरस्टार रजनीकांत की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं।"

चेन्नई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर सौंदर्या रजनीकांत ने मंगलवार को ग्रीस में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए सुपरस्टार रजनीकांत की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं।"

अपने इंस्टाग्राम पेज पर पूरे परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए, जिनमें सुपरस्टार रजनीकांत को ग्रीस के एथेंस में टहलते हुए देखा जा सकता है, प्रोड्यूसर ने लिखा, "एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं। इस खूबसूरत पारिवारिक ट्रिप के हर पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं।"

बता दें कि रजनीकांत और उनका पूरा परिवार ग्रीस गया था, जहां वे अपने रिश्तेदार और भारत के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में शामिल हुए।

अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या मारन से शादी की। काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन हैं। यह शादी इस साल 11 नवंबर को एक भव्य समारोह में संपन्न हुई।

ग्रीस में दो दिनों तक चली इस शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस शादी में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन भी मौजूद रहे।

कलानिधि मारन के प्रोडक्शन हाउस, 'सन पिक्चर्स' ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर इस शानदार शादी के कुछ खास पल शेयर किए। प्रोडक्शन हाउस ने जोड़े को बधाई देते हुए लिखा, "काव्या और अनिरुद्ध को उनकी शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई! काव्‍याएंडअनिरुद्ध"।

संगीत निर्देशक की शादी की खबर की आधिकारिक पुष्टि सबसे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में बताया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जो 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होने वाला है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय की पोस्ट में लिखा था, "सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया।"

इसमें आगे कहा गया, "काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होगा।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-17 20:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News