Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुजरात: गांधीनगर में उभरते खिलाड़ियों से मिले उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, बोले- हर खिलाड़ी के चेहरे पर दिखता है आत्मविश्वास


गांधीनगर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को राज्य के उभरते हुए चैंपियंस और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान संघवी ने खिलाड़ियों के खेल, करियर, निजी जीवन और पेशेवर चुनौतियों से जुड़े सवालों के जवाब दिए और उनके अनुभवों को प्रेरणादायक बताया।

गांधीनगर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को राज्य के उभरते हुए चैंपियंस और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान संघवी ने खिलाड़ियों के खेल, करियर, निजी जीवन और पेशेवर चुनौतियों से जुड़े सवालों के जवाब दिए और उनके अनुभवों को प्रेरणादायक बताया।

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में जिस गति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसका प्रभाव खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ नजर आता है।

हर्ष संघवी ने लिखा, "आज (मंगलवार) गांधीनगर में गुजरात के उभरते हुए चैंपियंस और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जिस गति और विश्वास के साथ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उसका आत्मविश्वास हर खिलाड़ी के चेहरे पर साफ दिखाई देता है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात से लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियंस तैयार हो रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों से मिलना और उनसे खुलकर बातचीत करना अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा।"

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि इस संवाद में जहां खिलाड़ियों को उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला, वहीं उन्हें भी खिलाड़ियों के विचारों और संघर्षों को समझने का मौका मिला। उन्होंने इस मुलाकात को ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक सोच से भरपूर एक यादगार शाम बताया।

उन्होंने लिखा, "खिलाड़ियों ने खेल, करियर, व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल चुनौतियों से जुड़े अनेक सार्थक प्रश्न पूछे। हर प्रश्न के पीछे एक संघर्ष, एक सपना और एक प्रेरक कहानी छिपी थी। इस संवाद में जितना उन्हें अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला, उतना ही मुझे भी उनसे बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। यह केवल एक संवाद नहीं, बल्कि ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक सोच से भरी एक यादगार शाम रही।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News