Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुजरात पुलिस ने तीन दिनों में अलग-अलग जगह से बरामद की 45 लाख से अधिक की शराब


गांधीनगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात पुलिस की राज्य निगरानी प्रकोष्ठ (एसएमसी) ने पिछले तीन दिनों में अहमदाबाद, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर और सूरत में चार अलग-अलग छापों में 45.35 लाख रुपए मूल्य की आईएमएफएल और बीयर जब्त की है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन अभियानों के दौरान जब्त की गई शराब, वाहनों और अन्य सामग्रियों का कुल मूल्य 77 लाख रुपए से अधिक है।

गांधीनगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात पुलिस की राज्य निगरानी प्रकोष्ठ (एसएमसी) ने पिछले तीन दिनों में अहमदाबाद, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर और सूरत में चार अलग-अलग छापों में 45.35 लाख रुपए मूल्य की आईएमएफएल और बीयर जब्त की है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन अभियानों के दौरान जब्त की गई शराब, वाहनों और अन्य सामग्रियों का कुल मूल्य 77 लाख रुपए से अधिक है।

राज्य निगरानी प्रकोष्ठ ने रविवार को अहमदाबाद में लगभग 105 बक्से बरामद किए, जिनमें 5,030 बोतलें भारतीय निर्मित विदेशी शराब और बीयर थीं, जिनकी कीमत 15.58 लाख रुपए से अधिक थी। यह छापेमारी सरदार पटेल रिंग रोड पर हंसपुरा ओवरब्रिज के पास की गई। इस कार्रवाई के दौरान एक वाहन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई, जिससे जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 30.58 लाख रुपए हो गई।

वहीं, नरोदा थाने में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है और नौ आरोपी वांछित हैं। यह मामला प्रोहिबिशन एक्ट की धाराओं 65 (ए) (ई), 81, 83 और 116 (बी) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू डामोर (मीणा) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा तालुका का निवासी है। वांछित आरोपियों में खेरवाड़ा का प्रवीण डामोर, अनिल दादू भारदा और लोकेश पटेल के साथ-साथ छह अन्य लोग शामिल हैं। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसने कथित तौर पर अहमदाबाद के लिए शराब की खेप मंगवाई थी।

एक अन्य कार्रवाई में राज्य निगरानी प्रकोष्ठ ने शनिवार को सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला के पास सहयोग होटल के पार्किंग क्षेत्र से लगभग 94 बक्से जब्त किए, जिनमें 13.03 लाख रुपए मूल्य की 4,326 बोतलें थीं। साथ ही, एक गाड़ी जब्त की गई, जिससे जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 20.03 लाख रुपए हो गई।

इसको लेकर चोटिला थाना पुलिस ने चार वांछित आरोपियों के खिलाफ निषेध अधिनियम की धारा 65 (ए) (ई), 81, 83, 98(2) और 116 (बी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों में शराब ले जा रहे चार पहिया वाहन का चालक और मालिक या संरक्षक, विदेशी शराब की खेप भेजने वाला व्यक्ति और इसे मंगवाने वाला व्यक्ति शामिल हैं।

वहीं, 18 सितंबर को पुलिस ने मेहसाणा बाईपास रोड पर डी-मार्ट सर्कल के पास से लगभग 91 बक्से जब्त किए, जिनमें आईएमएफएल और बीयर की 3,372 बोतलें थीं। इनकी कीमत 10.13 लाख रुपए से अधिक आंकी गई। पुलिस इंस्पेक्टर ब्रह्मभट्ट ने ओसिया मॉल के सामने छापेमारी की थी। एक वाहन, एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई, जिससे कुल मूल्य 20,43,544 रुपए हो गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हैं।

इसके अलावा, सूरत पुलिस ने सिंगानपोर गांव और दरगाह मोहल्ला में एक कमरे में छापेमारी के दौरान आईएमएफएल और बीयर की 2,143 बोतलें जब्त कीं, जिनकी कीमत 6.59 लाख रुपए थी। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। दिव्याबेन उर्फ दीपू पाटिल, जीतूभाई पाटिल और जिन व्यक्तियों पर विदेशी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है, उन्हें वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-09-21 14:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News