Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुजरात से आई 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के प्रतिभागियों का काशी में हुआ भव्य स्वागत


वाराणसी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वडनगर से आई 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के प्रतिभागियों का वाराणसी में पारंपरिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में प्रतिभागी रास्ते में पड़ने वाली नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक के लिए पहुंचे।

वाराणसी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वडनगर से आई 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के प्रतिभागियों का वाराणसी में पारंपरिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में प्रतिभागी रास्ते में पड़ने वाली नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक के लिए पहुंचे।

भाजपा युवा मोर्चा, वाराणसी के महासचिव विक्की ने आईएएनएस से कहा, "देश के सबसे सफल प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे ताकतवर नेता को जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। बाबा विश्वनाथ से कामना करते हैं कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा हो। गुजरात के वडनगर से आई 'सेवा संकल्प यात्रा' का वाराणसी में जोरदार स्वागत किया गया है।"

सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल अक्षय ने कहा, "हम 17 तारीख को गुजरात से निकले थे। पीएम मोदी के जन्मस्थल हाटकेश्वर मंदिर से हमारी यात्रा शुरू हुई थी। 20 दिनों में गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का सफर तय किया। हमने चार दिन और गुजरात में भी यात्रा की, जिससे यह कुल मिलाकर 25 दिनों की यात्रा बन गई। इस यात्रा से बहुत कुछ सीखने और लोगों से मिलने का अवसर मिला। भाजपा सरकार की योजनाएं हर राज्यों के लोगों तक पहुंची हैं। यात्रा के दौरान हम लोग जिस गांव में पहुंचते थे, वहां स्वागत होता था और खाने-पीने और रहने का लोग आग्रह करते थे। हमे कभी नहीं लगा कि दूसरे राज्यों में हैं।"

यात्रा में शामिल एक युवक ने कहा, "सेवा संकल्प यात्रा के दौरान हम लोग गांवों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधरोपण किया और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। काशी में बहुत अच्छा स्वागत हुआ है, अब घर जाने का भी मन नहीं कर रहा है।"

अभिषेक पांड्या ने कहा, "20 दिनों तक बाइक चलाकर वाराणसी पहुंचे हैं। हर राज्य और जिले में हमें इतना प्रेम मिला कि लगा ही नहीं कि हम घर से बाहर हैं। हम लोगों को रास्ते में रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था मिली। रास्ते में पड़ने वाली नदियों का जल हम कलश में भरकर लेकर आए हैं, जिसे काशी विश्वनाथ धाम में अर्पण करेंगे।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-10-07 12:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News