वलसाड, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वलसाड जिले में मंगलवार को बिजली के तार चोरी के दो मामलों में शामिल होने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में मौजूदा बिजली लाइनों से लगभग 2.2 किमी एल्युमिनियम कंडक्टर तार चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत 91,672 रुपए है।
![]()
वलसाड, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वलसाड जिले में मंगलवार को बिजली के तार चोरी के दो मामलों में शामिल होने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में मौजूदा बिजली लाइनों से लगभग 2.2 किमी एल्युमिनियम कंडक्टर तार चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत 91,672 रुपए है।
आरोपी राकेश वरली उमरगाम तालुका के पुनात गांव का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है। उसे वलसाड लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने सरिगाम थ्री रोड्स के पास एक बाजार से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उसने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। आगे की जांच के लिए उसे सरिगाम पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
उमरगाम तालुका के पाली धूया में पटेल फलिया और डूंगरपाडा में एक नहर के पास मौजूद बिजली लाइन के 12 स्पैन से लगभग 1,080 मीटर लंबा एल्युमीनियम का तार चोरी हो गया। ये दो चोरियां 1 और 3 सितंबर को सरीगाम ग्रामीण उप-मंडल क्षेत्र में हुईं। चोरी हुए तार की कीमत 44,298 रुपए है। सरीगाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी घटना में, उमरगाम तालुका के कलाई गांव के कांगलाव फलिया में राधा कृष्ण गौशाला के पास चरागाह भूमि पर, 10 खंभों से गुजर रही बिजली लाइन से लगभग 1,155 मीटर लंबा, 55 वर्ग मिमी का ऑल-एल्युमिनियम कंडक्टर तार चोरी हो गया। इस तार की कीमत 47,374 रुपए थी। उमरगाम मरीन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
इन चोरियों के बाद, सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) प्रेम वीर सिंह और वलसाड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) युवराजसिंह जडेजा के निर्देश पर पुलिस टीमें गठित की गईं।
एलसीबी इंस्पेक्टर एयू रोज की देखरेख में, सब-इंस्पेक्टर जेबी धनेशा के नेतृत्व वाली टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तकनीकी विश्लेषण किया।
पुलिस ने बताया कि यह सफलता तब मिली, जब असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अजय अमलाभाई को एक ऐसे गिरोह के सदस्य के बारे में जानकारी मिली, जो बिजली के खंभों से तार काटने और चोरी करने में शामिल था। इस जानकारी के आधार पर वरली को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।
--आईएएनएस
एएसएच/वीसी
Leave A Reviews