Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान


चंडीगढ़, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को विरोध मार्च का ऐलान किया है।

चंडीगढ़, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को विरोध मार्च का ऐलान किया है।

चन्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "प्रभारी महासचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस 15 सितंबर को सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस पार्टी कार्यालय से 'आप' मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक एक विरोध मार्च निकालेगी। हम मांग करते हैं कि गुलजार सिंह की दुखद मौत के मामले में चीमा को कैबिनेट से हटाया जाए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का अनुरोध है।"

दरअसल, पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने इस मामले में आप सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। पायलट ने कहा है कि कांग्रेस गुलजार सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी। गुलजार सिंह ने पंजाब में बेकाबू नशे के मुद्दे पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल किया था, जिसके बाद उन्हें दबाव और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर गुलजार सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सचिन पायलट ने कहा कि मौत से पहले गुलजार सिंह द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मंत्री हरपाल चीमा का नाम स्पष्ट रूप से लिया गया है, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाता है। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें गरिमा और सम्मान नहीं दिया गया।

सचिन पायलट ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए इसकी स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग सिर्फ जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी चाहती है कि मंत्री हरपाल सिंह चीमा को तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाए।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-09-13 18:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News