Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्वालियर के सपनों को मिल रही है नई उड़ान, यातायात का दबाव घटेगा : ज्योतिरादित्य सिंधिया


ग्वालियर, 21 सितंबर (आईएएनएस ) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। ग्वालियर में यातायात का दबाव कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बन रही है और यह काम दो चरणों में हो रहा है। एक चरण 13 किलोमीटर का और दूसरा चरण 10 किलोमीटर का है । इस परियोजना की लागत लगभग 800 करोड रुपए है।

ग्वालियर, 21 सितंबर (आईएएनएस ) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। ग्वालियर में यातायात का दबाव कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बन रही है और यह काम दो चरणों में हो रहा है। एक चरण 13 किलोमीटर का और दूसरा चरण 10 किलोमीटर का है । इस परियोजना की लागत लगभग 800 करोड रुपए है।

एलिवेटेड रोड का जो फेस 13 किलोमीटर लंबा है उसका केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निरीक्षण किया, जहां उन्होंने एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारियां संबंधित कंपनी के अधिकारियों से साझा की और उच्च गुणवत्ता के साथ काम करने की नसीहत दी। सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि यह एलिवेटेड रोड न होकर एलिवेटेड हाईवे है। इस तरह का एलिवेटेड रोड दिल्ली और मुंबई के बाद ग्वालियर में बन रहा है। कुल मिलाकर ग्वालियर के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में नई उड़ान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा वर्ष 2020 में मंजूर की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दक्षिण और ग्वालियर विधानसभा को जोड़कर करीब 23 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। जो शहर के ऊपर से गुजर रहा है।10 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड ग्वालियर विधानसभा से गुजर रहा है, तो वहीं 13 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड दक्षिण विधानसभा से होकर गुजर रहा है। इसके बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों के आवागमन में सुविधा होगी।

सिंधिया ने कहा कि एलिवेटेड रोड का यह प्रोजेक्ट नवंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। काम चाहे लेट हो जाए लेकिन एलिवेटेड रोड गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर के प्रमुख केंद्र महाराजा बाड़ा में बन रहे मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा विशेष रूप से बेसमेंट-तीन में पानी की समस्या और उसकी निकासी की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जनता का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में उपयोग होना चाहिए। विकास कार्यों में गति जरूरी है, लेकिन गुणवत्ता और निर्माण की सावधानियों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि महाराजा बाड़ा मल्टीलेवल कार पार्किंग ग्वालियर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित की जा रही इस परियोजना से महाराजा बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना के तहत लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से 429 वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की जा रही है। इसमें 353 चार-पहिया और 76 दो-पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

Date & Time : 2026-09-21 16:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News