Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्वांगझोउ ओपन: 8 साल बाद वीनस विलियम्स की डब्ल्यूटीए टूर के सेमीफाइनल में हार, विमेंस डबल्स फाइनल का मौका गंवाया


ग्वांगझोउ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स को आठ साल बाद डब्ल्यूटीए टूर के किसी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को ग्वांगझोउ ओपन के विमेंस डबल्स सेमीफाइनल में वह इंडोनेशिया की जेनिस त्जेन के साथ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्हें 6-4, 6-7 (8), 10-6 से शिकस्त मिली।

ग्वांगझोउ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स को आठ साल बाद डब्ल्यूटीए टूर के किसी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को ग्वांगझोउ ओपन के विमेंस डबल्स सेमीफाइनल में वह इंडोनेशिया की जेनिस त्जेन के साथ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्हें 6-4, 6-7 (8), 10-6 से शिकस्त मिली।

2016 के ओलंपिक और विंबलडन के बाद से यह विलियम्स का पहला डब्ल्यूटीए टूर डबल्स सेमीफाइनल था। साथ ही, 2018 के इंडियन वेल्स के बाद यह उनका पहला सेमीफाइनल था।

46 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी और इंडोनेशिया की त्जेन ने चार मैच प्वाइंट्स बचाए, लेकिन वे पोलिना कुदेरमेतोवा और मारिया टिमोफीवा को हराने में नाकाम रहीं। कड़े संघर्ष के बावजूद वीनस और त्जेन की जोड़ी फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

इससे पहले, कुदेरमेतोवा और टिमोफीवा की जोड़ी ने अपने सेमीफाइनल में झिबेक कुलम्बाएवा और इसाबेल हेवरलाग को मात दी थी। अब फाइनल में पोलिना कुदेरमेतोवा और मारिया टिमोफीवा की जोड़ी का सामना चीनी ताइपे की चो आई-हसुआन और यी त्सन चो से होगा।

मैच के दौरान अमेरिकी-इंडोनेशियाई जोड़ी की सर्विस तीन बार तोड़ी गई, जबकि उन्हें मिले 11 ब्रेक प्वाइंट्स में से केवल दो को ही वे भुना सकीं। हालांकि, वीनस विलियम्स और जेनिस त्जेन ने शानदार संघर्ष करते हुए पोलिना कुडरमेटोवा और मारिया तिमोफीवा को लंबे समय तक रोके रखा। उन्होंने टाई-ब्रेक में 6-3 के स्कोर पर लगातार तीन मैच प्वाइंट्स बचाए और मुकाबले को निर्णायक दौर तक पहुंचा दिया।

विलियम्स और त्जेन ने चमत्कारिक जीत की उम्मीद भी जगाई, जब उन्होंने मैच टाई-ब्रेक के शुरुआती तीन अंक अपने नाम किए। वे एक समय 6-5 से आगे थीं, लेकिन इसके बाद कुदेरमेतोवा और टिमोफीवा ने शानदार वापसी करते हुए लगातार पांच प्वाइंट्स जीते और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इससे पहले, विमेंस सिंगल्स के पहले दौर में विलियम्स को युवा खिलाड़ी लिली टैगर के हाथों 6-2, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिकी खिलाड़ी ने यूएस ओपन 2026 के बाद पहली बार कोई सिंगल्स मैच खेला था, जहां उन्हें पहले दौर में सोफिया केनिन से हार मिली थी। सात बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन विलियम्स, जुलाई 2025 से अब तक टूर पर लगातार 16 सिंगल्स मैच हार चुकी हैं। वह अगले हफ्ते हांगकांग में खेलती नजर आएंगी, जहां उन्हें वाइल्डकार्ड मिला है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-31 18:00:04

Share:

Leave A Reviews

Related News