Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा, 'महा पदयात्रा' का करेंगे नेतृत्व


हैदराबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हैदराबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित 'महा पदयात्रा' का नेतृत्व करने के लिए हैदराबाद पहुंचने के तुरंत बाद पुराने शहर में स्थित इस मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उनके साथ केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और राज्य भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव भी मौजूद रहे।

इससे पहले, अमित शाह का बेगमपेट हवाई अड्डे पर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार, रामचंद्र राव, भाजपा सांसदों और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह भाजपा द्वारा अपने राष्ट्रव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता दूर करो' के तहत आयोजित 'महा पदयात्रा' का नेतृत्व करने के लिए हैदराबाद में हैं।

बशीरबाग स्थित बाबू जगजीवन राम प्रतिमा से मोअज्जम जाही बाजार तक की यह पदयात्रा इंडिया ब्लॉक द्वारा शुरू किए गए एसआईआर विरोधी अभियान का मुकाबला करने के लिए आयोजित की जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री मोअज्जम जाही मार्केट में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में भाजपा पर इंडिया ब्लॉक के हमले का जवाब देंगे।

भाजपा नेताओं ने लोगों से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए इस मार्च में भाग लेने की अपील की है।

इस बीच, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट किया कि उन्होंने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की ताकि देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही देशद्रोही ताकतों से लड़ने की शक्ति मिल सके।

इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि तेलंगाना कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा क्योंकि कांग्रेस ने हमारे देश को अराजकता में धकेलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “हमारा देश राहुल गांधी की दंगा भड़काने वाली राजनीति से नहीं बल्कि संविधान और जनता के जनादेश से चलेगा।”

भाजपा नेता ने रविवार को दिल्ली में हुई रैली में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भागीदारी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जहां तेलंगाना गंभीर जल संकट से जूझ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री और उनका प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है।

उन्होंने कहा, “सीएम रेवंत रेड्डी का पूरा ध्यान रामलीला मैदान रैली को सफल बनाने पर था लेकिन वह पूरी तरह से विफल रही। तेलंगाना में जल संकट से निपटने के बजाय मुख्यमंत्री रेड्डी अवैध घुसपैठियों के वोटों की रक्षा के लिए विफल रैलियों में भाग लेने में व्यस्त हैं।”

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम

Date & Time : 2026-11-02 16:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News