Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हैदराबाद में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने री-टेस्ट से एक दिन पहले की आत्महत्या


हैदराबाद, 21 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में नीट यूजी की दोबारा परीक्षा से एक दिन पहले 20 जून को परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

हैदराबाद, 21 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में नीट यूजी की दोबारा परीक्षा से एक दिन पहले 20 जून को परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, मियापुर पुलिस स्टेशन इलाके में रहने वाली शेख सना (19) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रही थी और अपनी दो बहनों के साथ एक अपार्टमेंट में रहती थी।

बताया जा रहा है कि उसके पिता शेख जाफर हुसैन कुवैत में काम करते हैं, जबकि उसकी मां लगभग 10 दिन पहले आंध्र प्रदेश के प्रोड्डटूर गई थीं।

अधिकारियों का कहना है कि पढ़ाई का दबाव, परिवार की उम्मीदें और पिछली नाकामियों की वजह से हुई घबराहट के कारण उसने यह कठोर कदम उठाया होगा। दुपट्टे से फंदा लगाकर जान देने वाली इस छात्रा ने अंग्रेजी में एक नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि सना ने पिछले साल भी यह परीक्षा दी थी, लेकिन वह पास नहीं हो पाई थी। बाद में उसने लंबे समय तक कोचिंग ली और पिछले महीने हुई परीक्षा में शामिल हुई। वह रविवार को होने वाली दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार को नाश्ते के बाद सना अपने कमरे में चली गई। उसकी बहनों को लगा कि वह परीक्षा की तैयारी कर रही है, लेकिन जब वह शाम तक बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खोला और अपनी बहन को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सना की बहनें 10वीं और 6वीं क्लास में पढ़ती हैं। पुलिस ने बताया कि बच्चों की देखभाल उनकी मौसी कर रही हैं।

3 मई को हुए नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने के बाद से देश में नीट की तैयारी करने वाले कई छात्रों ने आत्महत्या की है।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News