Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से जन्मदिन मनाने के लिए सड़कों पर न निकलने की अपील की


हैदराबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमवार तड़के टैंक बंड पर जन्मदिन समारोह के दौरान एक छह वर्षीय बच्ची और उसके रिश्तेदार की मौत के बाद हैदराबाद पुलिस अलर्ट मोड में आई गई है। हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को लोगों से आधी रात को जन्मदिन मनाने के लिए सड़कों पर न निकलने की अपील की।

हैदराबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमवार तड़के टैंक बंड पर जन्मदिन समारोह के दौरान एक छह वर्षीय बच्ची और उसके रिश्तेदार की मौत के बाद हैदराबाद पुलिस अलर्ट मोड में आई गई है। हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को लोगों से आधी रात को जन्मदिन मनाने के लिए सड़कों पर न निकलने की अपील की।

पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने शुक्रवार को कहा कि टैंक बंड या अन्य सड़कों पर जन्मदिन समारोह या केक काटने का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि आधी रात को सड़कों पर न निकलें और लोगों की जान जोखिम में न डालें। हम शहर के निवासियों, विशेष रूप से युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हैं कि वे टैंक बंड के पास, साथ ही शहर की प्रमुख सड़कों, झीलों और पार्कों में आधी रात को जन्मदिन समारोह या केक काटने का आयोजन न करें।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह दिल दहला देने वाला है कि आनंद देने वाले जन्मदिन समारोह क्षणिक लापरवाही और असावधानी के कारण परिवारों को अपूरणीय दुःख में छोड़ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि महज तीन दिन पहले, रात के 2 बजे, टैंक बंड पर एक सड़क दुर्घटना में छह साल की बच्ची और उसके परिवार के एक सदस्य की उसके जन्मदिन पर दुखद मौत हो गई, जिससे हर कोई सदमे में है। हमारे कर्मचारी तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जान बचाने के हर संभव प्रयास किए, फिर भी हम इस दुखद घटना को नहीं रोक सके।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हमने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सहयोग से टैंक बंड के दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और कड़े निवारक उपाय किए। हमने वहां होने वाली दुर्घटनाओं की विभिन्न सरकारी विभागों में व्यापक समीक्षा भी की।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जन्मदिन एक निजी पारिवारिक उत्सव है और इसे केवल घरों में या किसी सुरक्षित बंद स्थान पर ही मनाया जाना चाहिए। आधी रात को सड़कों पर पैदल चलने वालों की आवाजाही न होने के कारण वाहन अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं। सभी को यह समझना चाहिए कि ऐसे समय में छोटे बच्चों को साथ लाना और सड़क के बीच में कदम रखना बिल्कुल अनुचित है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि दरअसल, नियमों के तहत टैंक बंड पर इस तरह के समारोह आयोजित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जीएचएमसी ने इस संबंध में पहले भी स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।

--आईएएनएस

एमएस/

Date & Time : 2026-10-09 13:10:04

Share:

Leave A Reviews

Related News