Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'हाइकू' की शूटिंग के बाद भी किरदार से बाहर नहीं आ पाईं श्रीदेवी अपल्ला, बोलीं- 'भावनाएं अब भी साथ हैं'

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु फिल्म 'कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी' में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स का ध्यान खींचने के बाद अब अभिनेत्री श्रीदेवी अपल्ला ने तमिल सिनेमा में कदम रखा है। इन दिनों वह अपनी तमिल फिल्म 'हाइकू' को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि 'हाइकू' में निभाया गया उनका किरदार शूटिंग पूरी होने के बाद भी उनके साथ रहा। यहां तक कि फिल्म की डबिंग खत्म करने के बाद भी उनके लिए उस किरदार से खुद को अलग करना आसान नहीं था।

श्रीदेवी ने कहा, ''जब निर्देशक युवराज चिन्नास्वामी ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, तभी मुझे एहसास हो गया था कि मेरे किरदार में कई तरह की भावनाएं छिपी हुई हैं। कई बार शूटिंग के बाद भी किरदार का एक हिस्सा मैं जी रही होती थी। डबिंग पूरी करने के बाद भी मेरे लिए उससे बाहर निकलना मुश्किल था। ऐसा लगता था, जैसे उस किरदार का थोड़ा-सा हिस्सा मेरे भीतर रह गया हो और मैं अब भी उन भावनाओं को अपने साथ लेकर चल रही हूं। 'हाइकू' से जुड़ी यह बात मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।''

अभिनेत्री ने आगे कहा, ''मैं इस मौके के लिए फिल्म के निर्माता और निर्देशक की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने को-स्टार एगन का भी शुक्रिया अदा करती हूं। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। कुछ किरदारों का सफर काम खत्म होने के साथ ही पूरा हो जाता है, लेकिन कुछ भूमिकाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है और लंबे समय तक हमारे साथ रहती हैं। 'हाइकू' का किरदार भी उन्हीं में से एक है।''

'हाइकू' को युवराज चिन्नास्वामी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में एगन, श्रीदेवी अपल्ला और फेमिना जॉर्ज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अदिर्ची अरुण, सुब्रमणिया सेतु, अधियामन, माइम गोपी और इंदुमति मणिगंदन भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्माण विजन सिनेमा हाउस के बैनर तले डॉ. डी. अरुलानंधु और मैथ्यू अरुलानंधु ने किया है। इसका म्यूजिक सिद्धू कुमार ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी प्रीयेश गुरुसामी ने संभाली है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Date & Time : 2026-10-25 14:15:10

Share:

Leave A Reviews

Related News