Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'हमने अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया,' बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने मानी गलती


ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 104 रनों से गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने स्वीकारा है कि उनकी टीम अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी। इस हार से बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट में उनकी लगातार तीसरी जीत है।

ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 104 रनों से गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने स्वीकारा है कि उनकी टीम अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी। इस हार से बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट में उनकी लगातार तीसरी जीत है।

कप्तान मसूद ने टॉस जीतने के बाद ग्रीन पिच पर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हार के बावजूद मसूद ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, "ग्रीन पिच पर, बाद में सोचना आसान होता है। हमने हालात देखे और हमें लगा कि सीम गेंदबाजी के लिए हमारे पास सबसे अच्छे मौके हैं।"

पाकिस्तान ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए जल्द ही बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, मेहमान टीम इस दबाव को बनाए नहीं रख सकी, जिससे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक को पारी संभालने का मौका मिला।

मसूद ने इस नाकामी को स्वीकारते हुए कहा, "हमें शुरुआती दो विकेट मिले। पहली पारी में, हमने उस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया। बल्लेबाजी में भी, ऐसे मौके आए जब हम ज्यादा रन बनाकर बड़ी बढ़त बना सकते थे। मुझे लगता है कि हमें पहली पारी पर, बल्ले और गेंद दोनों से, फिर से विचार करने की जरूरत है।"

बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 23 के स्कोर तक दो विकेट खो चुकी थी। इसके बाद कप्तान नजमुल ने 87 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश को मजबूत लीड दिलाई। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने आखिरी दिन 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

हालांकि, मसूद को अपने खिलाड़ियों के समर्पण पर कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा, "आप कभी भी उनकी कोशिश पर सवाल नहीं उठा सकते, खासकर इतने लंबे ब्रेक के बाद, लेकिन पहले ओवर के बाद यह मुश्किल हो गया था। शांतो और मोमिनुल ने अच्छा खेला, और वे तारीफ के हकदार हैं। दूसरे ओवर से लेकर दिन के अंत तक, हमने दूसरे दिन कुछ जुझारूपन दिखाया। हमने पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी में भी अच्छा किया, लेकिन इस तरह की पिच पर टेस्ट क्रिकेट आपको सिखाता है कि जब मैच आपके हाथ में हो तो नियंत्रण कैसे बनाया जाए। हमने ऐसा नहीं किया।"

मसूद ने स्वीकारा है कि पाकिस्तान मैच के अहम मौकों पर विरोधी टीम पर हावी होने के मौके बार-बार गंवाता रहा। उन्होंने कहा, "जब आपको विरोधी टीम पर अपनी पकड़ बनाने के मौके मिलते हैं, तो इसका फायदा उठाना चाहिए। मैच में कुछ ऐसे पल आए जब अब्दुल्ला और आगा एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। अगर वे आधे घंटे या एक घंटे और टिके रहते, तो हम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच सकते थे। इसके अलावा, जब रिजवान और सऊद बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी ऐसे मौके आए जब हम मैच में अपनी पकड़ बना सकते थे, लेकिन हम उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News