Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे: सूर्यकुमार यादव

अहमदाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि रविवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था।

अहमदाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि रविवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रन पर सिमट गई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगा कि शुरुआत से ही हम मैच में बने हुए थे। हमने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीकी टीम 21 रन (20 रन) पर 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने 7 से 15 ओवरों के बीच में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काबिल-ए-तारीफ थी। लेकिन बाद में हम फिर मैच में वापस लौटे। कुल मिलाकर देखें तो हमारी गेंदबाजी अच्छी रही, बस बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर सकते थे।"

सूर्या ने कहा, "मेरा मानना है कि जब आप 180–185 रनों का पीछा कर रहे हों, तो पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन वहीं मैच हार जरूर सकते हैं। हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और फिर 180–185 रनों का पीछा करते हुए वैसी छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बना पाए, जैसी हम चाहते थे। लेकिन यही क्रिकेट है। हम इससे सीखेंगे, बैठकर समीक्षा करेंगे और फिर मजबूती से वापसी करेंगे।"

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान ने इन गेंदबाजों की तारीफ में कहा, "जहां तक गेंदबाजी जोड़ी की बात है, सभी जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह-अर्शदीप सिंह की जोड़ी कितनी घातक है। दोनों साथ खेल चुके हैं। आज भी दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले, करीब पांच विकेट लिए और लगभग 45–50 रन दिए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और यही हम उनसे चाहते हैं। दोनों अनुभवी हैं और टीम में इनका होना हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।"

टीम इंडिया सुपर-8 के अपने अगले मैच में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। कप्तान सूर्या ने कहा, "अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम अच्छी बल्लेबाजी करें, अच्छी गेंदबाजी करें और अच्छी फील्डिंग करें। हम चीजों को सरल रखेंगे, उस तरह का क्रिकेट खेलेंगे जो हम खेलना चाहते हैं, कुछ भी नहीं बदलेगा। मुझे भरोसा है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News