Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है: श्रेयस अय्यर


क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को हैगली ओवल में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान श्रेयस अय्यर मानते हैं कि भारतीय टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है।

क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को हैगली ओवल में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान श्रेयस अय्यर मानते हैं कि भारतीय टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है।

जीत के बाद अय्यर ने दबाव में भारत की जीत और मैच विजेता खिलाड़ियों की टीम की क्षमता पर कहा, "मेरा मानना है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है और आज हमने इसका बेहतरीन उदाहरण देखा। जब हमने लगातार विकेट गंवाए, तब लगा कि मैच हाथ से निकल रहा है, लेकिन तिलक और रेड्डी ने जज्बा दिखाया। साथ ही, नमन धीर ने भी शानदार पारी खेली।"

17 गेंदों में 31 रन की पारी खेलने वाले नमन धीर के योगदान और उनकी ऑलराउंड क्षमताओं पर कप्तान ने कहा, "हमने उन्हें इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी देखा था। वह एक शानदार गेंदबाज भी हैं। जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान देता है, तो टीम में एक अलग ही मजबूती आती है। इसके अलावा, मैदान पर उनकी फुर्ती को देखकर लगता है कि वह एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं।"

न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 181 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में भारत ने 70 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। 21 रन देकर 4 विकेट हासिल करने वाले मिचेल सेंटनरे ने भारतीय टीम को दबाव में ला दिया था, लेकिन इसके बाद भारत ने 4 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया।

मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे स्पिनर्स की चुनौती और रन चेज के दौरान भारत के दृष्टिकोण को लेकर कप्तान ने कहा, "हमने शुरुआत में काफी डॉट गेंदें खेलीं, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ गया। हमारी कोशिश मैच को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाने की थी, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। खासकर ब्रेसवेल और सैंटनर ने मिडल ओवर्स में जिस तरह खेल को नियंत्रित किया, उससे बल्लेबाजी आसान नहीं रही। गेंद को हिट करना आसान नहीं था, लेकिन अगर हम गैप ढूंढकर बाउंड्री लगाने की कोशिश करते, तो हम आसानी से जीत सकते थे। खैर, ऐसा होता रहता है। यह बस एक खराब दिन था, और मुझे यकीन है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।"

भारत की फील्डिंग और विरोधी टीम को दो रन लेने से रोकने के महत्व पर अय्यर बोले, "यही संदेश टीम के हर खिलाड़ी को दिया गया था कि हर गेंद को पहले से भांपना है और यह मानकर चलना है कि आपको सिर्फ एक रन देना है। गेंद की तरफ तेजी से दौड़कर जाना जरूरी है ताकि विपक्षी बल्लेबाज दो रन लेने के बारे में दो बार सोचें।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-24 17:35:13

Share:

Leave A Reviews

Related News