Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'हमें खुद पर भरोसा और पिच की अच्छी समझ थी,' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर से खुश श्रीलंकाई कप्तान

पल्लेकेले, 16 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर किया। इस टीम ने सोमवार को मेहमान टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। ऐतिहासिक जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने बताया कि खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा था। इसके साथ ही उन्हें पिच की अच्छी समझ भी थी।

पल्लेकेले, 16 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर किया। इस टीम ने सोमवार को मेहमान टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। ऐतिहासिक जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने बताया कि खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा था। इसके साथ ही उन्हें पिच की अच्छी समझ भी थी।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। इस पारी में कप्तान मिचेल मार्श (54) और ट्रेविस हेड (56) के बीच 104 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवरों में जीत हासिल दर्ज की। निसांका की शतकीय पारी के अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

ऐतिहासिक जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "यह हमारे लिए हाल के समय के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक रहा। पहली पारी जिस तरह से रही, उससे मैं बहुत खुश हूं। मथीशा पथिराना के बाहर होने के बाद भी हम सकारात्मक बने रहे। हमें खुद पर भरोसा था और पिच के बारे में भी अच्छी समझ थी। हर खिलाड़ी का बॉडी लैंग्वेज शानदार था। हर एक खिलाड़ी अपना योगदान देना चाहता था।"

इस मैच के दौरान युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। कप्तान शनाका ने कहा, "हमें वानिंदु हसरंगा की कमी पहले से खल रही थी और अब पथिराना का न होना भी बड़ा नुकसान है, लेकिन हमें यहां से अच्छी चीजें लेकर आगे बढ़ना होगा।"

इस मुकाबले में पथुम निसांका ने 52 गेंदों में 15 बाउंड्री के साथ नाबाद 100 रन बनाए। कप्तान ने कहा, "हमें पता था कि यह पारी आनी ही थी। जब हमने गेंदबाजी चुनने का फैसला किया तो काफी बातें हुईं, लेकिन हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी थी। यहां की बाउंड्री तुलनात्मक रूप से छोटी हैं।"

जीत की हैट्रिक के साथ श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली है। इस पर खुशी जताते हुए कप्तान ने कहा, "सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना शानदार है। कई वर्षों के बाद हम अगले राउंड में पहुंचे हैं। उम्मीद है सेमीफाइनल तक भी जाएंगे। दर्शकों का विशेष धन्यवाद।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News