Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हांगकांग ओपन: एलेक्जेंड्रा एला, सोराना क्रिस्टिया और तालिया गिब्सन अगले दौर में पहुंचीं

हांगकांग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रूडेंशियल हांगकांग ओपन डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट में, मंगलवार शाम को दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंड्रा एला ने ब्रिटिश खिलाड़ी इमर्सन जोन्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, शीर्ष वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया और पांचवीं वरीयता प्राप्त तालिया गिब्सन भी अगले दौर में पहुंच गईं, जबकि 7वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।

एला ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। अमेरिकी खिलाड़ी एलिसिया पार्क्स के टूर्नामेंट से हटने के बाद मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली जोन्स ने वापसी करते हुए स्कोर 4-3 कर दिया, लेकिन एला ने अपनी पकड़ बनाए रखी और पहला सेट 6-4 से जीत लिया।

इस हफ्ते डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंक हासिल करने वाली फिलीपींस की एला ने दूसरे सेट में भी मजबूत शुरुआत की और 5-1 की बढ़त बना ली। जोन्स ने एक ब्रेक वापस लिया, लेकिन एला ने संयम बनाए रखा और एक घंटे 23 मिनट में 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की।

अगले दौर में एला का मुकाबला चेक गणराज्य की युवा खिलाड़ी टेरेजा वैलेंटोवा से होगा, जिन्होंने मंगलवार को खेले गए एक अन्य पहले दौर के मैच में क्वालीफायर हिमेनो साकात्सुमे को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

इससे पहले, शीर्ष वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया ने निर्णायक सेट में शुरुआती पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मारिया टिमोफीवा को 7-6, 1-6, 7-5 से हराया और दूसरे दौर में जगह बनाई। क्रिस्टिया का अगला मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी मैरी स्टोइयाना से होगा, जिन्होंने सोमवार को सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में हराया था।

वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त तालिया गिब्सन ने पहले सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओलेक्सांड्रा ओलिनिकोवा को 7-6, 6-1 से मात दी। हालांकि, 7वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा को पहले ही दौर में एलेक्जेंड्रा शुबलाद्जे के हाथों 7-5, 1-6, 2-6 से जीत दर्ज की और दूसरे दौर में जगह बनाई। इसके अलावा, माया जॉइंट भी अगले दौर में पहुंच गईं; जिन्होंने मैडिसन इंग्लिस के खिलाफ एक ऑल-ऑस्ट्रेलियन मुकाबले में 7-5, 6-2 से जीत हासिल की। ​​वहीं, जेनेप सोनमेज ने डायना यास्त्रेम्स्का को 6-4, 6-2 से हराया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-03 22:30:06

Share:

Leave A Reviews

Related News