Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हंता वायरस संकट: क्रूज शिप से निकाले गए यात्रियों को लेकर मैड्रिड रवाना हुआ पहला व‍िमान


टेनेरिफ, 10 मई (आईएएनएस)। हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए स्पेनिश यात्रियों को लेकर पहला विमान रविवार को स्पेन के कैनरी द्वीप से मैड्रिड के लिए रवाना हो गया।

टेनेरिफ, 10 मई (आईएएनएस)। हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए स्पेनिश यात्रियों को लेकर पहला विमान रविवार को स्पेन के कैनरी द्वीप से मैड्रिड के लिए रवाना हो गया।

स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट की ओर से संचालित बसों ने स्पेनिश सिविल गार्ड की सुरक्षा में निकाले गए लोगों को सीधे ग्रानाडिला बंदरगाह से टेनेरिफ दक्षिण हवाई अड्डे के रनवे तक पहुंचाया।

स्पेन की इमरजेंसी योजना के तहत मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट ने खास सैनिटरी सुरक्षा वाली बसें भेजीं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ले जाया जा सके। वहीं, सिविल गार्ड ने मौके पर सुरक्षा और पूरे ऑपरेशन के तालमेल में मदद की।

कैनरी द्वीप के स्वास्थ्य विभाग, इमरजेंसी सेवाएं और पुलिस बल भी इस संयुक्त अभियान में शामिल रहे।

इस समूह में 14 स्पेनिश नागरिक थे, जिनमें 13 यात्री और एक क्रू मेंबर शामिल था। ये लोग जहाज से उतरने वाले पहले लोग थे। स्पेनिश अधिकारियों के मुताबिक, इन्हें पहले मैड्रिड के पास टोरेजोन दे अर्दोज एयर बेस ले जाया जा रहा है, जिसके बाद इन्हें गोमेज उला सेंट्रल डिफेंस हॉस्पिटल में आइसोलेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने कहा कि पूरा ऑपरेशन 'सभी जरूरी सुरक्षा उपायों' के साथ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहाज पर मौजूद बाकी सभी यात्री फिलहाल बिना किसी लक्षण के हैं। अंतिम वापसी उड़ान सोमवार को रवाना होने की उम्मीद है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस ले जाया जाएगा।

वहीं, नीदरलैंड्स भी सोमवार दोपहर एक 'स्वीप फ्लाइट' भेजने वाला है। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, यह फ्लाइट उन यात्रियों को लेकर जाएगी जिन्हें उनके देशों ने अब तक वापस नहीं बुलाया है।

शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने टेनेरिफ द्वीप के लोगों को भरोसा दिलाया कि एमवी होंडियस के कैनरी द्वीप पहुंचने के बावजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा अभी कम है। जहाज पर हंता वायरस फैलने के मामले सामने आए थे।

कैनरी द्वीप के निवासियों को लिखे एक खुले पत्र में टेड्रोस ने स्थानीय चिंताओं को स्वीकार किया, लेकिन कहा क‍ि यह कोई दूसरा कोव‍िड नहीं है। उन्होंने कहा क‍ि हंता वायरस से फिलहाल सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा कम है। साथ ही उन्होंने बताया कि डब्‍ल्‍यूएचओ के विशेषज्ञ और मेडिकल सप्लाई पहले से ही जहाज पर मौजूद हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News