Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरभजन सिंह ने की हर्षित राणा की आलोचना, कहा- व्यवहार सही नहीं था

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए की तरफ से खेल रहे हर्षित राणा को अपने व्यवहार के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हर्षित पाकिस्तान ए के खिलाफ हुए मैच में बेहद आक्रामक नजर आए थे। उन्हें अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हर्षित के व्यवहार की आलोचना की है।

हरभजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हर्षित राणा का व्यवहार सही नहीं था। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि ऐसा व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा उदाहरण नहीं है।"

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से पहले अंडर-19 एशिया कप खेला गया था। इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई थीं। लीग मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था और इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों का व्यवहार गलत था। वहीं, फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी आक्रामक नजर आए थे।

दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच लगातार हो रही उग्र प्रतिक्रियाओं को हरभजन सिंह ने गलत माना है। उन्होंने कहा कि हर चीज की सीमा होती है। खिलाड़ियों को सीमा पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आईसीसी को दखल देना चाहिए। रिएक्शन कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं। पहले, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपनी जीत के बाद रिएक्शन दिया, फिर भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी जीत के बाद वैसा ही किया। राइजिंग स्टार्स वाले मैच में भी ऐसा ही हुआ। यह सही नहीं है। मुझे लगता है कि अगर खेल को खेल की तरह ही माना जाए तो बहुत बेहतर होगा। थोड़ा-बहुत हंसी-मजाक या आक्रामक व्यवहार हमेशा से खेल का हिस्सा रहा है। यह होना भी चाहिए क्योंकि इससे मुकाबले में मसाला आता है। लेकिन यह इतना आगे नहीं बढ़ना चाहिए कि बाद में आपको शर्मिंदगी महसूस हो। इसलिए, मुझे लगता है कि आईसीसी और संबंधित बोर्ड को आगे आना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे मामले न हों।"

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-11-25 08:15:04

Share:

Leave A Reviews

Related News