Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरदोई में हर घर जल योजना से बदली कुइआ के ग्रामीणों की जिंदगी, पीएम मोदी का जताया आभार


हरदोई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के विकासखंड पिहानी स्थित ग्राम कुइआ में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया है। कभी पानी के लिए घंटों इंतजार करने वाले ग्रामीणों के घरों में अब नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो गई है। योजना का लाभ मिलने पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताया है।

हरदोई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के विकासखंड पिहानी स्थित ग्राम कुइआ में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया है। कभी पानी के लिए घंटों इंतजार करने वाले ग्रामीणों के घरों में अब नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो गई है। योजना का लाभ मिलने पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताया है।

गांव की महिलाओं ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि पहले उन्हें पानी भरने के लिए कुएं या सरकारी नलों पर निर्भर रहना पड़ता था। गांव में पानी के स्रोत सीमित होने के कारण उन्हें लंबी कतारों में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। कई बार पानी भरने में ही आधा दिन निकल जाता था।

अब हर घर में नल से पानी मिलने से खाना बनाने, कपड़े धोने, बर्तन मांजने और अन्य घरेलू काम आसानी से हो जाते हैं। समय की बचत होने से महिलाएं परिवार के अन्य कार्यों और बच्चों की देखभाल पर भी ध्यान दे पा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर जल योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

स्थानीय निवासी मनोज ने बताया, "पहले हमारे यहां नल या कुएं से पानी भरा जाता था, जिससे हमें काफी दिक्कत होती थी लेकिन जब से पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है, तब से हमें काफी सहूलियत हुई है। महिलाओं को पानी उठाकर नहीं लाना पड़ता है। पीएम मोदी का धन्यवाद, वह बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं।"

एक अन्य ग्रामीण राम सहाय ने कहा, "जल जीवन मिशन से हमें काफी फायदा मिल रहा है। पहले कुएं से बाल्टी से रस्सी के जरिए खींच कर पानी निकालना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन से घर में पानी आ रहा है। दिन में तीन बार पानी आता है। इस योजना से बहुत सहूलियत हुई है।"

रंजित कुमार ने बताया, "जब से जल जीवन मिशन शुरू हुआ है, तब से घर में टोंटी से पानी आ रहा है। महिलाओं को पानी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। पानी की बहुत सुविधा हो गई है। इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद।"

गांव की महिला रूबी देवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "पहले पानी की बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन जब से जल जीवन मिशन के तहत हमारे घर पर नल लगा है, सारी परेशानियां खत्म हो गई हैं। तीन टाइम पानी आता है। पीएम मोदी ने हमारे गांव की इतनी बड़ी समस्या को हल कर दिया है।"

शीतल नाम की युवती ने बताया, "पहले पानी भरने के लिए हैंडपंप चलाना पड़ता था, लेकिन अब टोंटी लग गई है, जिससे हम लोगों को काफी आराम मिला है। इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद।"

वहीं, गांव के प्रधान मेवाराम राठौर ने बताया कि उनके गांव की आबादी लगभग 3000 है और हर घर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन किया गया है।

प्रधान ने बताया, "पहले हम सब लोग नलों और कुओं से पानी पीते थे। कम नल होने की वजह से काफी भीड़-भाड़ रहती थी। पानी दूषित भी था। अब जल जीवन मिशन के अंतर्गत हमारी सरकार, पीएम मोदी ने जो पानी की टंकियों का निर्माण कराया, इससे समस्त गांव को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई।"

उन्होंने कहा कि शुद्ध जल मिलने से गांव में बीमारियां कम हो गई हैं और इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सबसे पहले उनके गांव में ही पानी की टंकी का निर्माण हुआ और सबसे पहले चालू भी हुई।

प्रधान ने बताया कि इस योजना से गांव के लोगों को रोजगार भी मिला है। टंकी संचालन में एक व्यक्ति को स्थायी काम मिला है, वहीं लीकेज ठीक करने, टोंटी लगाने और पाइपलाइन के लिए नालियां खोदने व मरम्मत के कार्य में कई ग्रामीणों को काम मिला।

टंकी के संचालन के बारे में उन्होंने बताया, "ये हमारी पानी की टंकी सौर ऊर्जा से संचालित होती है। ऑटोमैटिक संचालन इसका है। सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक और शाम 5 बजे पानी की टंकी संचालित होती है।"

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Date & Time : 2026-09-06 16:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News