Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में नौकरी का अवसर, स्किल प्रोफेसर सहित 19 पदों के लिए 3 जुलाई तक करें आवेदन


चंडीगढ़, 17 जून (आईएएनएस)। सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने विभिन्न विषय/डिसिप्लिन के आधार पर स्किल प्रोफेसर समेत अलग-अलग कुल 19 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

चंडीगढ़, 17 जून (आईएएनएस)। सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने विभिन्न विषय/डिसिप्लिन के आधार पर स्किल प्रोफेसर समेत अलग-अलग कुल 19 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एसवीएसयू की ओर से जारी 19 रिक्तियों में स्किल प्रोफेसर के 9 और स्किल एसोसिएट प्रोफेसर के 10 पद शामिल हैं। वहीं, विषय/डिसिप्लिन के अनुसार स्किल प्रोफेसर के 9 पद कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/आईटी, मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, विजुअल आर्ट्स, फाइन आर्ट्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स और टूरिज्म से शामिल हैं। स्किल एसोसिएट प्रोफेसर के 10 पद विषय/डिसिप्लिन के अनुसार एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/आईटी, फाइन आर्ट्स, मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, विजुअल आर्ट्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स और टूरिज्म से शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पोस्ट के अनुसार संबंधित क्षेत्र में पीएचडी, संबंधित ब्रांच में बैचलर या मास्टर लेवल पर फर्स्ट क्लास या उसके बराबर की योग्यता, पद के अनुसार टीचिंग/रिसर्च/इंडस्ट्री का अनुभव और यूजीसी के नियमों के अनुसार रिसर्च पब्लिकेशन व स्कोर आदि होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन/असेसमेंट आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एसवीएसयू के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसवीएसयू के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसपर पद का नाम लिख 'असिस्टेंट रजिस्ट्रार, एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच, एडमिन ब्लॉक, दूसरी मंज़िल, श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, दुधोला, पलवल' पते पर तय अंतिम तिथि तक डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News