Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौत


सोनीपत, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोहाना की तरफ जाते समय कार दुर्घटना का शिकार हुई और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

सोनीपत, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोहाना की तरफ जाते समय कार दुर्घटना का शिकार हुई और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

यह हादसा सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे। गांव बड़वासनी से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई, जो सोनीपत जिले के बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है।

हादसे के बाद तीनों के शव सोनीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। इस हादसे पर पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि बड़वासनी गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण निवासी बड़वासनी गांव तथा स्वीटी निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में बताई गई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले, फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद व्यक्ति कार के नीचे फंस गया। करार चालक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। करीब 10 मिनट तक घायल कार के नीचे फंसा रहा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को धक्का देकर घायल को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान संजीव कुमार साह के रूप में हुई। उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं और परिवार के साथ सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी में रहती हैं। वह घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती हैं। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब 9.18 बजे उनके पति काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सी ब्लॉक में सफेद रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद घायल को कार के नीचे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल से घायल की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की, जिसमें ठुड्डी, सिर, हाथ और दोनों घुटनों सहित शरीर पर पांच चोटें दर्ज थीं। इसके बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस ने भी कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-10-25 14:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News