Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरियाणा में शूटआउट और हत्या की घटनाओं पर घिरी सरकार, विपक्ष ने कहा- 'राज्य में कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज'


नई दिल्ली/चंडीगढ़, 17 (आईएएनएस)। करनाल में एक महिला की हत्या के बाद झज्जर में हुए शूटआउट पर हरियाणा पुलिस सवालों के घेरे में है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने झज्जर की घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हरियाणा में अब कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज चलता दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 17 (आईएएनएस)। करनाल में एक महिला की हत्या के बाद झज्जर में हुए शूटआउट पर हरियाणा पुलिस सवालों के घेरे में है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने झज्जर की घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हरियाणा में अब कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज चलता दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हरियाणा में जंगलराज। एक कार रुकी, उससे 3-4 लोग बाहर निकले और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। ये दिल दहलाने वाला नजारा हरियाणा में ध्वस्त हो चुके सिस्टम की कहानी बयां कर रहा है।"

पार्टी ने पोस्ट में आगे लिखा, "भाजपा ने हर जगह जंगलराज लागू कर दिया है, जहां सरेआम गोलियां चलती हैं, मर्डर किया जाता है, किडनैपिंग होती है और सरकार तमाशा देखती है। यही भाजपा का मॉडल है, जिसमें अपराधियों को खुली छूट है और लोग डर के साये में जीने को मजबूर।"

आम आदमी पार्टी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हरियाणा में अब कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज चलता दिखाई दे रहा है। नायब सिंह सैनी सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। आज फिर खुलेआम शूटआउट का वीडियो वायरल हुआ है। सड़कों पर रोज गोलियां चल रही हैं। अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। भाजपा राज में हरियाणा की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।"

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अनुराग ढांडा ने लिखा, "हरियाणा में आज फिर खुलेआम शूटआउट का वीडियो वायरल है। सीएम नायब सिंह कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं।"

बताया जा रहा है कि झज्जर जिले के सुबाना गांव में बीती रात हमलावरों ने एक युवक को गोलियां मारीं। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गोलू के रूप में हुई। एक तथाकथित पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

इससे पहले, 'आप' नेता अनुराग ढांडा ने शनिवार को करनाल की घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने पोस्ट किया, "हरियाणा में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। किसी को भी खुलेआम गोली मार दी जाती है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दूसरे राज्यों में राजनीति करते घूमते रहते हैं। करनाल में एक महिला को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। हरियाणा महिला सुरक्षा के मामले में देश में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News