Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी


चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग ने एक वर्ष की अवधि के लिए हरियाणा पुलिस एक्ट, 2007 की धारा 21 के तहत 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग ने एक वर्ष की अवधि के लिए हरियाणा पुलिस एक्ट, 2007 की धारा 21 के तहत 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

ये आवेदन आर्म्ड फोर्सेज/सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के पूर्व सैनिकों और भंग की गई हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एचएसआईएसएफ)/हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) बटालियन के पूर्व कांस्टेबलों से मांगे गए हैं। वहीं, टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट को संभालने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, खासकर उन्हें जिन्होंने आर्म्ड फोर्सेज/सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के सिग्नल कॉर्प्स में काम किया है।

एसपीओ के इन रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय तिथि को सुबह 9 बजे से 'पुलिस लाइन्स टेलीकम्युनिकेशन में, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगिनंद के पास, पंचकूला, हरियाणा' पते पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी के अलावा 4 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त को 'पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और कैथल' जिले में, 25 अगस्त को 'सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी' जिले में, 26 अगस्त को 'गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात (नूह), पलवल, रेवाडी और नारनौल' जिले में और 27 अगस्त को 'हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जिंद और डबवाली' जिले में आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार या मेडिकल रूप से अयोग्य होने के कारण सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सेवा से हटाया/बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए और सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कम से कम पांच वर्ष की सेवा होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना संबंधित पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 20,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को एक बार 3,000 रुपए यूनिफॉर्म अलाउंस के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र के लिए दिए गए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से तय तिथि के दिन अपना निर्धारित केंद्र पर जाकर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News