Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरियाणा: सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम सैनी ने मनीषा भानवाला को सम्मानित किया


चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान मनीषा भानवाला को सम्मानित किया।

चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान मनीषा भानवाला को सम्मानित किया।

हरियाणा स्थित जींद जिले के सिवाहा गांव की रहने वाली मनीषा ने 30 अक्टूबर को इतिहास रच दिया, जो सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

25 वर्षीय पहलवान मनीषा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में हुए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट को 8-6 से हराकर 59 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 0-6 से पिछड़ने के बाद मनीषा ने शानदार वापसी की और ऐतिहासिक जीत हासिल की। ​​इसके साथ ही, कुश्ती में महिला वर्ल्ड चैंपियन के लिए भारत का लंबा इंतजार खत्म हो गया।

सम्मान समारोह के बाद, मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चंडीगढ़ में हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बेटी मनीषा भानवाला के साथ एक ऊर्जावान मुलाकात हुई। उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश को दिवाली का तोहफा दिया है।"

सीएम सैनी ने जीत के बाद मनीषा के व्यवहार की भी तारीफ करते हुए उनके विनम्र स्वभाव तथा बड़ों के प्रति सम्मान की सराहना की। उन्होंने कहा, "जीत के बाद आपका विनम्र व्यवहार और बड़ों के प्रति सम्मान, हरियाणा के मूल्यों और परंपराओं को बहुत खूबसूरती से दर्शाता है।"

सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की कुश्ती में मनीषा का गोल्ड मेडल भारत के लिए पहला था। उनकी इस जीत की बदौलत भारत ने इस प्रतियोगिता का समापन कुल चार मेडल के साथ किया, जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

मनीषा की इस बड़ी कामयाबी से पहले, साल 2021 में अंशु मलिक खिताब जीतने से चूक गई थीं, जहां उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। इसी संस्करण में काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने भी सिल्वर जीते, जिससे भारत का यह अभियान सफल रहा। पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में, विक्की हुड्डा का सफर 97 किलोग्राम भार वर्ग के रेपेचेज राउंड में समाप्त हो गया। ईरानी हैवीवेट पहलवान हसन यजदानी के खिलाफ मुकाबले में, विक्की को 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-03 17:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News