हांसी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने गन कल्चर को लेकर बड़ा बयान दिया है। हांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारत में गन कल्चर का विरोध किया। साथ ही उन्होंने हरियाणवी फिल्मों, भाषा और संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की अपील की।
![]()
हांसी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने गन कल्चर को लेकर बड़ा बयान दिया है। हांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारत में गन कल्चर का विरोध किया। साथ ही उन्होंने हरियाणवी फिल्मों, भाषा और संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की अपील की।
हरियाणा में गन कल्चर पर सवाल पूछे जाने पर मासूम शर्मा ने साफ कहा, "सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गन कल्चर नहीं होना चाहिए।" उनका कहना था कि गानों और फिल्मों के जरिए हथियारों को बढ़ावा देना समाज के लिए ठीक नहीं है और इससे युवाओं पर गलत असर पड़ता है।
हरियाणवी संस्कृति और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि हर कलाकार का अपने पेशे के जरिए अपनी मातृभूमि के लिए योगदान देना जरूरी है। उन्होंने कहा, "कलाकार का काम अपने-अपने प्रोफेशन में अपने-अपने तरीके से काम करना होता है। जो राइटर है, वह अपनी कलम से और जो गायक है, वह अपनी आवाज से काम करता है। कोई चित्रकार है, तो वह चित्रकारी कर रहा है। सभी अपने-अपने इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी अपने मातृभूमि को बचाने के लिए अपने क्षेत्र के हिसाब से योगदान दे रहे हैं।"
उन्होंने हरियाणवी फिल्मों और कलाकारों को सपोर्ट करने की भी अपील की, ताकि स्थानीय भाषा और कल्चर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। उनका मानना है कि अगर हरियाणवी भाषा और संस्कृति को बचाना है तो स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना होगा।
हाल के दिनों में कलाकारों और व्यापारियों को धमकियां मिलने और टारगेट किए जाने के सवाल पर मासूम शर्मा ने कहा कि यह एक ट्रेंड बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, "टारगेट, कलाकारों और व्यापारियों सभी को किया जा रहा है। यह एक ट्रेंड बनता जा रही है। कलाकार थोड़ा सॉफ्ट कॉर्नर होता है, इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है।"
अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी एक फिल्म आने वाली है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है। उन्होंने कहा, "फिलहाल हमारी फिल्म आ रही है, जिस पर हमारा काम चल रहा है। फिलहाल मैं हांसी अपने परिवार के लोगों से मिलने आया हूं।"
--आईएएनएस
एससीएच/वीसी
Leave A Reviews