Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'मजनू' का ऐलान, 1 दिसंबर से शुरू होगी शूटिंग


मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक हर्षवर्धन राणे ने अपकमिंग फिल्म 'मजनू' पर काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसकी शूटिंग डेट की जानकारी दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग के साथ फिर से जुड़ने को लेकर एक नोट शेयर किया।

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक हर्षवर्धन राणे ने अपकमिंग फिल्म 'मजनू' पर काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसकी शूटिंग डेट की जानकारी दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग के साथ फिर से जुड़ने को लेकर एक नोट शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "म्यूजिक के आशिक के लिए ड्यूटी पर अंशुल गर्ग, दूसरी बार। 'एक दीवाने की दीवानियत' को मिले प्यार और सराहना के बाद अंशुल और मैं फिर से साथ काम करने के लिए बेताब थे। हम दोनों क्रिएटिव प्रोसेस को लेकर पैशनेट हैं और मानते हैं कि एक अच्छी कहानी और उसके इमोशन्स से मेल खाने वाले म्यूजिक को खोजने में जितना वक्त लगे, लगाना चाहिए। अब हम 'मजनू' नाम के नए सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।"

अभिनेता ने फिल्म 'मजनू' को एक नया सफर बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों के साथ काम करना, जो इमोशन्स से भरी कहानियों में यकीन रखते हैं। उन्होंने लिखा, "जब आपको ऐसे लोग मिलते हैं, जो आपकी तरह सोचते हैं और ऐसी कहानियों में यकीन रखते हैं, जिनके दिल में इमोशन्स होते हैं तो आपको पता चलता है कि आप उन लोगों के लिए कुछ बना रहे हैं, जो दिल से महसूस करना पसंद करते हैं। 1 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं।"

अभिनेता हर्षवर्धन राणे और प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में साथ काम किया था। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म को अंशुल गर्ग ने देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म अंशुल गर्ग की पहली बतौर प्रोड्यूसर फिल्म थी। उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर देसी म्यूजिक फैक्ट्री और देसी मूवीज फैक्ट्री के तहत इसके गाने को भी प्रोड्यूस किया था, जिसे लोगों की तरफ से काफी सराहना मिली थी। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे सोनम बाजवा के साथ नजर आए थे।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-11-24 16:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News