Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पत्नी की हत्या कर परिवार पर किया था जानलेवा हमला


नोएडा, 25 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले एक ही परिवार के चार लोगों पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें महिला की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

नोएडा, 25 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले एक ही परिवार के चार लोगों पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें महिला की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, 23/24 मई की रात थाना फेस-1 क्षेत्र में रहने वाले सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू देवी और उनकी दो बेटियों पर आरोपी ने उस समय हमला किया जब पूरा परिवार घर में सो रहा था।

आरोपी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान संजू देवी की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना फेस-1 पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन किया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तभी आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ की स्थिति बन गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी हरनाम सिंह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरनाम सिंह पुत्र माखन लाल निवासी ग्राम मगरासा थाना भूता जनपद बरेली के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हरौला क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News