Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी के संदेश की सराहना, बताया सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी कदम


मथुरा, 14 मई (आईएएनएस)। मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने गुरुवार को आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम की गई महत्वपूर्ण अपील पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को जनहित में एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि सभी को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।

मथुरा, 14 मई (आईएएनएस)। मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने गुरुवार को आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम की गई महत्वपूर्ण अपील पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को जनहित में एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि सभी को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने सभी को अहम संदेश दिया है, जिसका पालन करना हमारे भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे जरूरत से ज्यादा सोने के गहने खरीदने से बचें। उनका मानना है कि भविष्य में इससे संबंधित कुछ चुनौतियां या परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए पहले से सतर्क रहना ही समझदारी है।"

हेमा मालिनी ने कहा, "पीएम मोदी ने वाहनों के कम इस्तेमाल और इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग पर जोर दिया है। साथ ही, उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं से परहेज करने की बात की है। मैं खुद इन सुझावों पर अमल करने की कोशिश करूंगी, साथ ही सभी से इसे मानने की अपील भी करती हूं।"

हेमा मालिनी ने बातचीत में बताया कि मथुरा के स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए मेरो मथुरा नाम का नया ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा, "आज मथुरा में मेरो मथुरा ऐप शुरू किया गया है। इस ऐप से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए सारी जानकारी उपलब्ध होगी। स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को ऐप के माध्यम से सीधे दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का विवरण इस ऐप पर उपलब्ध होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक ने 'कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी' के तहत 4 करोड़ रुपए के बजट से शहर में भव्य सोलर लाइटें लगवाई हैं। इस पहल के लिए मैं जिला अधिकारी शैलजा कांत मिश्रा और नगर निगम के जज प्रवीण को बधाई देती हूं और साथ ही, कहना चाहती हूं कि वृंदावन में भी इसी तरह के आधुनिक और इको-फ्रेंडली विकास कार्य किए जाएं।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News