Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर दिखा हाथियों का झुंड, 20 से अधिक हाथी जंगल में कर रहे विचरण

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में एक बार फिर जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। पनपथा कोर क्षेत्र के हरदी और चितराव गांवों के पास जंगल में 20 से अधिक हाथी विचरण करते पाए गए हैं। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही बीटीआर प्रबंधन सतर्क हो गया है और निगरानी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार हाथियों का यह झुंड पनपथा कोर क्षेत्र के चितराव और हरदी गांव से लगे जंगल में एक तालाब के पास देखा गया। हाथियों की मौजूदगी के कारण आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या फसलों को नुकसान होने से रोका जा सके।

बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों ने अब लगभग स्थायी ठिकाना बना लिया है। हाथियों के ये झुंड बीटीआर के साथ-साथ सामान्य वन मंडल के क्षेत्रों में भी समय-समय पर विचरण करते रहते हैं।

पनपथा कोर क्षेत्र के रेंजर रमेश सिंह पाटले ने बताया कि हरदी और चितराव के जंगल में हाथियों की आवाजाही अभी भी बनी हुई है। वन अमला लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News