Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है


मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुरानी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए भावनात्मक दबाव बनाया गया था। अभिनेत्री के साथी बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट और अभिनेता अरहान खान ने प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुरानी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए भावनात्मक दबाव बनाया गया था। अभिनेत्री के साथी बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट और अभिनेता अरहान खान ने प्रतिक्रिया दी।

अरहान खान ने आईएएनएस के साथ बातचीत में हिमांशी खुराना के एक्स-बॉयफ्रेंड और बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट असीम रियाज का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि असीम ऐसा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसने किसका धर्म बदलने की कोशिश की क्योंकि मैंने इस बारे में असीम या हिमांशी से बात नहीं की है। मुझे लगता है कि हमें ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए और इन पर बात भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि सच क्या है। हिमांशी ने पॉडकास्ट पर एक अलग कॉन्टेक्स्ट में कुछ कहा, जिसे उन्होंने बाद में क्लियर किया।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि असीम ऐसा कुछ कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप मुझसे कहेंगे कि असीम रियाज ने किसी को थप्पड़ मारा, तो मैं मान लूंगा। अगर आप मुझसे कहेंगे कि आसिम ने किसी को गाली दी, तो मैं मान लूंगा, लेकिन अगर आप मुझसे कहें कि आसिम ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रभाव डालने जैसा किया है, तो यकीन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वह इतनी छोटी सोच वाला इंसान नहीं है।"

अभिनेता ने आगे अपनी बात रखते हुए इस मामले को यहीं पर खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा, "इस बात को बेवजह मसाला डालकर मत फैलाओ। जो भी यह सब कर रहा है, प्लीज इस मामले को खत्म करो।"

बता दें कि हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां हिमांशी ने असीम का नाम लिए बिना अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी।

उस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे धर्म को लेकर मतभेदों ने उनके पुराने रिश्ते पर असर डाला था और आरोप लगाया कि उनके उस समय के पार्टनर ने उनसे अपने धर्म के बारे में बात की थी और चाहते थे कि वे उसे समझे और अपना ले। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि ऐसा करना उनके अपने धर्म के साथ धोखा होगा।

हिमांशी ने यह भी याद किया कि एक समय ऐसा आया था जब वह सोच रही थीं कि अगर उन्होंने कोई दूसरा धर्म अपना लिया तो क्या उन्हें 'दाह' कर दिया जाएगा या फिर, दफनाया जाएगा।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Date & Time : 2026-09-16 14:15:08

Share:

Leave A Reviews

Related News