Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिंदू शब्द से आपत्ति है तो माफी मांगें दिग्विजय सिंह, खुद को हिंदू कहना बंद करें: विनोद बंसल


नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के धार्मिक ग्रंथों में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख नहीं होने संबंधी बयान पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह को 'हिंदू' शब्द से आपत्ति है या वह इसे अरबी-फारसी से आया हुआ मानते हैं, तो उन्हें स्वयं को हिंदू कहना बंद कर देना चाहिए।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के धार्मिक ग्रंथों में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख नहीं होने संबंधी बयान पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह को 'हिंदू' शब्द से आपत्ति है या वह इसे अरबी-फारसी से आया हुआ मानते हैं, तो उन्हें स्वयं को हिंदू कहना बंद कर देना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के बयानों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आती है। उन्होंने कहा, "अगर वह कहते हैं कि 'हिंदू' शब्द अरबी-फारसी से आया है और हमारे धार्मिक ग्रंथों में इसका उल्लेख नहीं है, या उन्हें 'हिंदू' शब्द से नफरत है, तो उन्हें खुद को हिंदू कहना बंद कर देना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह सनातन की बात करते हैं लेकिन उनके अपने इंडी गठबंधन के कुछ नेता सनातन को खत्म करने की बात करते रहे हैं।

बंसल ने हिंदुत्व को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के नेता ही हिंदुत्व के खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह स्वयं को हिंदू मानते हैं या नहीं।

जम्मू-कश्मीर से 150 कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को एयरलिफ्ट कर डिपोर्ट किए जाने के मामले पर भी विनोद बंसल ने सरकार और प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों की मौजूदगी देश की सुरक्षा, आर्थिक संसाधनों और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बांग्लादेश सीमा से करीब 2,500 किलोमीटर दूर रहने वाले इन लोगों की मौजूदगी का पता चला। कुछ लोगों ने सेना के जवानों और उनके कैंपों के आसपास संवेदनशील इलाकों में झुग्गियां बना रखी थीं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 150 लोगों को भारतीय वायुसेना के विमान से बागडोगरा भेजा है जबकि 150 और लोगों को अगले दिन भेजे जाने की बात कही गई है। करीब 500 लोगों की पहचान की गई है। विनोद बंसल ने कहा कि यह कार्रवाई केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे लोगों की पहचान, सत्यापन, हिरासत और कानून के तहत वापस भेजने की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख नहीं है और भाजपा-आरएसएस सनातन धर्म को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-06 15:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News