Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हीटवेव को लेकर सरकार अलर्ट, जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर काम जारी: सीएम रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है।

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी के सभी 13 जिलों में नागरिकों, मजदूरों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को गर्मी से बचाने के लिए मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स और कूलिंग जोन की विशेष व्यवस्था की गई है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, “भीषण गर्मी के इस दौर में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जमीन पर काम कर रही है ताकि किसी को भी गर्मी से परेशानी न हो। मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स और कूलिंग जोन जैसी पहलें सरकार की जनसेवा और मानवीय सोच को दर्शाती हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार राहत व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था राजस्व विभाग की निगरानी में संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 6 मई से 23 मई के बीच दिल्ली के सभी 13 जिलों में मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के जरिए करीब 2.65 लाख लोगों को राहत पहुंचाई गई।

इस दौरान लोगों को गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए लगभग 1,13,900 लीटर ठंडा पेयजल वितरित किया गया। इसके अलावा, हीट स्ट्रोक और निर्जलीकरण से बचाव के लिए एक लाख से अधिक ओआरएस पैकेट भी बांटे गए।

उन्होंने बताया कि तेज धूप से बचाव के लिए 44,646 गमछे और 30,864 कैप भी वितरित किए गए।

इस अभियान के तहत उत्तर-पूर्वी, पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और नई दिल्ली जिलों में बड़ी संख्या में लोगों तक सहायता पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के वाहनों की लोकेशन रोज बदली जा रही है ताकि ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंच सके।

उन्होंने बताया कि यह अभियान जुलाई तक जारी रहेगा। साथ ही राजधानी के विभिन्न जिलों में विशेष कूलिंग जोन भी बनाए गए हैं, जहां लोगों को कुछ समय आराम करने और गर्मी से राहत पाने की सुविधा दी जा रही है।

सरकारी बयान के मुताबिक, इन कूलिंग जोन को खास तौर पर आम नागरिकों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News