Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

होली के रंगों से पहले भाग्यश्री का 'सुरक्षा कवच', स्किन और बालों के लिए आ गए बेस्ट टिप्स

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री हेल्थ, फिटनेस, और स्किन केयर को लेकर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को कुछ ऐसा ही करते हुए होली के मौके पर लड़कियों के लिए स्किन, हेयर और नाखूनों की देखभाल के बेहतरीन टिप्स शेयर किए हैं।

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री हेल्थ, फिटनेस, और स्किन केयर को लेकर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को कुछ ऐसा ही करते हुए होली के मौके पर लड़कियों के लिए स्किन, हेयर और नाखूनों की देखभाल के बेहतरीन टिप्स शेयर किए हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें होली खेलते समय त्वचा, बाल और नाखूनों को रंगों से बचाने के आसान उपाय बताए।

भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, "होली के रंग मजेदार हैं, लेकिन इनसे स्किन और हेयर को नुकसान न हो, इसके लिए पहले से तैयारी जरूरी है।" उन्होंने कुछ प्रैक्टिकल टिप्स दिए हैं, जो हर कोई आसानी से फॉलो कर सकता है।

स्किन के लिए आप होली खेलने से 20 मिनट पहले चेहरे और शरीर पर अच्छी तरह नारियल या बादाम का तेल लगा लें। इससे त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है। रंग सीधे पोर्स में नहीं घुस पाते और स्किन सुरक्षित रहती है। रंग आसानी से धुल भी जाते हैं, जिससे इरिटेशन या ड्राईनेस कम होती है।

बालों को खुले न छोड़ें। पहले हल्का तेल या लीव-इन कंडीशनर लगाएं, फिर बालों को कसकर चोटी (ब्रेड) या जूड़ा बना लें। इससे बालों पर रंग कम लगेगा, उलझन नहीं होगी और केमिकल्स से डैमेज भी कम होगा। खेलने के बाद बाल आसानी से साफ हो जाते हैं।

नाखूनों पर पारदर्शी (क्लियर) नेल पॉलिश की एक कोट लगा लें। इससे नाखून और क्यूटिकल्स पर रंग नहीं चढ़ेगा। होली के बाद नाखून साफ-सुथरे दिखेंगे और कोई दाग-धब्बा नहीं रहेगा।

जितना हो सके, बिना केमिकल वाले या हल्के रंगों से ही होली खेलें। इससे स्किन और हेयर को कम नुकसान होता है। अगर मौका मिले तो वृंदावन की फूलों वाली होली जरूर एंजॉय करें, जहां सिर्फ फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली जाती है। यह पूरी तरह नेचुरल और सुरक्षित होती है।

उन्होंने आखिर में लिखा - "सुरक्षित रहें, खुश रहें और प्यार से होली मनाएं।"

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News