Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

होप-रदरफोर्ड का तूफान, वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया


रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 250 रनों के विशाल लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 250 रनों के विशाल लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया।

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कामिल पूरन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। शिमरोन हेटमायर को मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए और वह मयंक यादव का तीसरा शिकार बने। 58 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की लड़खड़ाती हुई पारी को कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।

रदरफोर्ड और होप ने मिलकर 54 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई। रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 7 चौके और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से 84 रनों की आतिशी पारी खेली। रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी कप्तान होप एक छोर पर डटे रहे और उन्हें रोमारियो शेफर्ड के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला।

दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 74 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। होप ने शतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज के कप्तान 45 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेफर्ड 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

इससे पहले, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 249 रन लगाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 82 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। शिवम दुबे 7 रन बनाकर आउट हुए।

अंत के ओवरों में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 83 रन जोड़े। अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रन बनाए, तो तिलक 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि शमर स्प्रिंगर ने दो विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-09 23:10:14

Share:

Leave A Reviews

Related News