Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

होर्मुज में ईरानी जहाज पर हमला, एक की मौत और चार घायल


तेहरान, 13 सितंबर (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे ईरान के कमर्शियल जहाज पर रविवार सुबह एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।

तेहरान, 13 सितंबर (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे ईरान के कमर्शियल जहाज पर रविवार सुबह एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी केशम द्वीप के गवर्नर हुसैन अमीरतेमूरी ने बताया कि "दुश्मन" द्वारा दागा गया एक प्रोजेक्टाइल हेंगाम द्वीप और शिब डेराज गांव के पास पानी में एक कमर्शियल कंटेनर जहाज से टकराया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे हेंगाम द्वीप और शिब डेराज इलाके में हुई। उन्होंने यह भी कहा कि घायलों के इलाज के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। मृतक और घायलों की जानकारी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

वहीं, यूकेएमटीओ (यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस) ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुए हमले की जानकारी दी। बताया कि शनिवार को होर्मुज से गुजरते समय एक जहाज पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ। क्रू की हालत और नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

इस बीच, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट के पास न आने की चेतावनी दी है। उन्होंने ट्रंप के उस दावे को चुनौती दी है जिसमें कहा गया था कि इस जलमार्ग पर वाशिंगटन का कंट्रोल है।

ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी नेवी के डिप्टी पॉलिटिकल कमांडर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, "अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिकी कंट्रोल में है, तो आगे बढ़िए अपने किसी युद्धपोत को 100 किलोमीटर के दायरे में ले आइए।"

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना जानती है कि इस इलाके में आने वाले किसी भी जहाज को ईरानी सेना की जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

--आईएएनएस

केआर/

Date & Time : 2026-09-13 13:35:03

Share:

Leave A Reviews

Related News